12.3 C
London
Wednesday, March 11, 2026
Homeराज्यममता बनर्जी के एक और विधायक पर ईडी का श‍िकंजा, मनी लॉन्ड्रिंग...

ममता बनर्जी के एक और विधायक पर ईडी का श‍िकंजा, मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत भेजा नोटिस

Published on

कोलकाता

पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी सरकार की मुश्‍किलें कम होने का नाम नहीं ले रहीं। श‍िक्षक भर्ती घोटाले में नाम आने के बाद वाण‍िज्‍य मंत्री पार्थ चटर्जी जेल में हैं और उन्‍हें सभी पदों से हटा दिया गया है। उधर उनकी नजदीकी अर्पिता मुखर्जी भी जेल हैं जिनके ठिकानें से अब तक 50 करोड़ रुपए से ज्‍यादा कैश बरामद हो चुका है। विधायक मानिक भट्टाचार्य के बाद अब कृष्‍ण कल्‍याणी पर ईडी का श‍िकंजा कसता दिख रहा है। टीएमसी के विधायक कृष्ण कल्याणी की कंपनी कल्याणी सॉल्वेक्स प्राइवेट लिमिटेड को प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट 2002 के तहत नोटिस भेजा गया है। ये मामला टीवी चैनलों को दिए गए विज्ञापन से जुड़ा है। कृष्णा कल्याणी इस कंपनी के चेयरमैन हैं।

कृष्‍णा कल्‍याणी रायगंज से विधायक हैं उत्‍तरी दिनाजपुर स्‍थ‍ित कल्‍याणी सॉल्‍वेक्‍स कंपनी के चेयरमैन हैं। ईडी ने उन्‍हें 25 जुलाई को नोटिस जारी किया। उनके मामले से जुड़े दस्‍तावेज मांगे गये हैं। लेटर के मुताबिक, ये मामला कोलकाता टेलीविजन चैनल्स और रोज टीवी को दिए गए विज्ञापनों से संबंधित है।

ममता बनर्जी सरकार ने 28 जुलाई को पार्थ चटर्जी को उनके सभी मंत्री पद से हटाने के कुछ घंटों बाद अभिषेक बनर्जी ने उन्हें पार्टी के सभी पदों से हटा दिया और उन्हें तृणमूल कांग्रेस से निलंबित कर दिया। चटर्जी की गिरफ्तारी और अर्पिता मुखर्जी के आवासों से भारी मात्रा में नकदी की जब्ती को लेकर एक बड़ा राजनीतिक विवाद छिड़ गया है।

भाजपा के पश्चिम बंगाल अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने टीएमसी नेतृत्व पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि वह चटर्जी को बलि का बकरा बनाने की कोशिश कर रहा है। मजूमदार ने कहा क‍ि इसमें कई लोग शामिल हैं। अकेले पार्थ दा को बर्खास्त करने से टीएमसी नहीं बचेगी। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हुए अभिनेता से नेता बने मिथुन चक्रवर्ती ने चटर्जी को सच बोलने की सलाह दी। मिथुन चक्रवर्ती ने कहा क‍ि मैं व्यक्तिगत रूप से महसूस करता हूं कि पार्थ चटर्जी केवल (जब्त) धन का संरक्षक था। इस लूट के पीछे कोई और हैं।

माकपा नेता विकास भट्टाचार्य ने ममता बनर्जी पर तीखा हमला किया और उन पर मुख्य अपराधी होने का आरोप लगाया। भट्टाचार्य ने कहा क‍ि मुख्य अपराधी मुख्यमंत्री हैं। लोगों से उन्हें संवैधानिक रूप से मुख्यमंत्री पद से हटाने के लिए कहें।

Latest articles

गौ संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए राज्य में आएगी ‘गौ सेवा नीति’— मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में गौ संरक्षण, संवर्धन और सुरक्षा को...

टीईटी निर्णय के विरोध में शिक्षक-कर्मचारी एकजुट, 13 मार्च को जिलों में ज्ञापन

भोपाल मध्य प्रदेश अधिकारी-कर्मचारी एवं पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा ने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा टीईटी परीक्षा को...

लाइसेंस नवीनीकरण नहीं कराने पर 6 निजी अस्पतालों को नोटिस — 31 मार्च के बाद संचालित पाए जाने पर होगी कार्रवाई

भोपाल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय ने लाइसेंस और पंजीयन का नवीनीकरण नहीं...

कमला नगर में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

भोपाल राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित मांडवा बस्ती में एक 24 वर्षीय युवक...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...