9 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeराज्यछत्तीसगढ़ में ED की टीम पर हमला, भूपेश बघेल के घर से...

छत्तीसगढ़ में ED की टीम पर हमला, भूपेश बघेल के घर से बाहर निकलते ही समर्थकों ने फेंके ईंट-पत्थर

Published on

नई दिल्ली,

छत्तीसगढ़ के भिलाई शहर में ईडी की टीम पर हमला हुआ है. यह हमला तब हुआ जब अधिकारी राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घर से निकल रहे थे. रेड के दौरान उनके समर्थक विरोध प्रदर्शन करते नजर आए थे. जब टीम रेड के बाद बाहर निकलने लगी तो लोगों ने उनपर हमला कर दिया.

ईडी सूत्रों ने बताया कि इस मामले में जांच एजेंसी एफआईआर भी दर्ज करवा सकती है. बताया जा रहा है कि ईडी की टीम पर ईंट-पत्थरों से हमले हुए हैं. हालांकि, इस हमले में खबर लिखे जाने तक संभावित घायलों की जानकारी सामने नहीं आई है. हालांकि, अधिकारी की कार पर पत्थर फेंकने वाले शख्स को सुरक्षाबलों ने उसी वक्त पकड़ लिया. वीडियो में देखा जा सकता है कि पुलिस टीम उसे पकड़कर अपने साथ ले जाते नजर आ रही है.

चैतन्य बघेल से जुड़े घोटाला केस में ईडी किया रेड!
कहा जा रहा है कि ईडी वाहन के आगे पीछे एक बड़ा पत्थर फेंका गया. ईडी वाहन पर एक पत्थर तब फेंका गया जब एक अधिकारी बघेल निवास से निकल रहे थे. ईडी की टीम आज सुबह से भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल के ठिकानों पर शराब घोटाले से संबंधित मामले में छापेमारी कर रही थी, जब भारी मात्रा में कैश बरामद होने की बात भी सामने आई है.

ईडी अधिकारी की कार को रोकने की कोशिश!
बघेल निवास से सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे भूपेश बघेल के समर्थक ईडी अधिकारियों की कार को रोकने की कोशिश कर रहे हैं. इस दौरान एक तरफ से कार पर पत्थर फेंका गया, लेकिन वाहन को कोई नुकसान नहीं हुआ, और अधिकारी सीधे निकल गए. इस हमले में कोई घायल हुआ या नहीं, यह अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन भूपेश बघेल के समर्थक को कार को रोकते देखा जा सकता है, जिसे बाद में वहां तैनात सुरक्षा बलों ने हटाया.

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...