18.7 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeराज्यशपथ के लिए राजी लेकिन गृह मंत्रालय पर अड़े एकनाथ शिंदे, फडणवीस...

शपथ के लिए राजी लेकिन गृह मंत्रालय पर अड़े एकनाथ शिंदे, फडणवीस बोले- हाईकमान से बात करेंगे

Published on

मुंबई

महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री को लेकर पिछले 12 दिनों से चल रहा सस्पेंस आज खत्म हो गया है. मुंबई में बीजेपी की विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से देवेंद्र फडणवीस को मुख्यमंत्री चुन लिया गया है. वह कल पद की शपथ लेंगे. वह तीसरी बार महाराष्ट्र के सीएम बनेंगे.

गृह मंत्रालय पर अड़े शिंदे
सूत्रों ने दावा किया है कि एकनाथ शिंदे डिप्टी सीएम के साथ-साथ गृह मंत्रालय भी मांग रहे हैं. बताया जा रहा है कि उन्होंने साफ कर दिया है कि अगर गृह मंत्रालय नहीं मिलता है तो वो सरकार में शामिल नहीं होंगे. हालांकि, फडणवीस ने एकनाथ शिंदे से इस मसले पर लगभग घंटेभर तक चर्चा की. उन्होंने उन्हें भरोसा दिलाया है कि वो उनकी इस मांग पर हाईकमान से बात करेंगे.

शपथ ग्रहण समारोह के लिए हाई सिक्योरिटी
महाराष्ट्र में गुरुवार को नई सरकार का शपथ ग्रहण होना है. देवेंद्र फडणवीस तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. शपथ ग्रहण समारोह के लिए मुंबई में हाई सिक्योरिटी है. मुंबई पुलिस के जॉइंट कमिश्नर सत्य नारायण चौधरी ने बताया कि 5 एडिशनल कमिश्नर, 15 डीसीपी और 700 से ज्यादा अधिकारियों के अलावा 3 हजार पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है. आठ हजार से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी. बड़ी संख्या में महिला अधिकारियों और कॉन्स्टेबल को भी तैनात किया गया है.

शिंदे से दोबारा मिलने पहुंचे फडणवीस
फडणवीस एकबार फिर शिंदे से मिलने उनके आवास पहुंचे हैं. इससे पहले करीब तीन घंटे पहले दोनों साथ में सरकार बनाने का दावा पेश करने के लिए राज्यपाल के पास गए थे. अब ताजा मुलाकात में दोनों पावर शेयरिंग और पोर्टफोलियो बंटवारे पर बात कर रहे हैं.

एकनाथ शिंदे पर सस्पेंस खत्म
शिंदे आखिरकार मान गए हैं. सूत्रों के मुताबिक, वह कल डिप्टी सीएम पद की शपथ लेने को तैयार हो गए हैं. मतलब शिंदे भी सरकार का हिस्सा होंगे. इससे पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में फडणवीस ने शिंदे से सरकार में शामिल होने की गुजारिश की थी. अब देखने वाली बात होगी कि शिंदे को क्या विभाग दिए जाते हैं.

Latest articles

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान का आधार : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान की...

विकसित भारत शिक्षा अधिनियम विधेयक-2025 पर सीएम भगवंत मान की आपत्ति, केंद्र से पुनर्विचार की मांग

चंडीगढ़। भगवंत मान ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र लिखकर प्रस्तावित ‘विकसित...

More like this