19.8 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeराज्यउद्धव गुट के लिए एकनाथ शिंदे ने दिखाया बड़ा दिल, शिवसेना UBT...

उद्धव गुट के लिए एकनाथ शिंदे ने दिखाया बड़ा दिल, शिवसेना UBT के हवाले करेगी बैंक में जमा पैसे

Published on

नई दिल्ली,

चुनाव आयोग द्वारा महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के गुट को शिवसेना का नाम और चुनाव चिन्ह दिए जाने के बाद, बीते काफी समय से उद्धव गुट और शिंदे गुट में चल – अचल संपत्ति को लेकर काफी रस्साकशी चल रही थी. इस मामले में अब एकनाथ शिंदे ने बड़ा दिल दिखाया है

पार्टी की संपत्तियों और बैंक खातों पर किसका नियंत्रण होगा? इसे लेकर शिंदे गुट और उद्धव गुट में तनातनी को अब एकनाथ शिंदे ने खत्म करने का फैसला किया है. विभाजन के बाद आर्थिक तंगी से जूझ रही शिवसेना यूबीटी को राहत देते हुए शिंदे ने 2022 से पहले शिवसेना के बैंक खाते में जमा पैसों पर दावा नहीं करने का फैसला किया है.

शिंदे गुट ने दी उद्धव की जानकारी
राजनीतिक कटुता के दौर में यह एक नई मिसाल कायम होगी. शिंदे गुट की शिवसेना ने फैसला किया है कि 2022 से पहले जो भी बैंक में राशि है, उस पर दावा नहीं किया जाएगा. यानी उद्धव गुट की शिवसेना के पास वह पैसे आ जाएंगे जो 2022 से पहले शिवसेना के नाम पर बने बैंक खाते में जमा थे. सूत्रो के मुताबिक, शिंदे ग्रुप की शिवसेना ने इसकी जानकारी शिवसेना यूबीटी को दे दी है.

जब बगावत के बाद टूट गई थी शिवसेना
आपको बता दें कि करीब ढ़ाई साल पहले 20 जून 2022 को एकनाथ शिंदे और उनके गुट के 39 विधायकों ने शिवसेना से बगावत कर दी थी और बीजेपी के साथ गठबंधन करके सरकार बना ली थी. शिंदे को सीएम बनाया गया था. देवेंद्र फडणवीस डिप्टी सीएम बने थे. उद्धव पक्ष ने दल-बदल कानून के तहत पहले स्पीकर को नोटिस दिया. फिर यह मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा और दोनों गुटों ने एक-दूसरे के विधायकों को अयोग्य ठहराने की मांग करते हुए याचिकाएं दायर की थीं.बाद में शिंदे गुट को असली शिवसेना की मान्यता मिली थी और चुनाव चिह्न भी उन्हें ही मिला था.

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this