3.6 C
London
Sunday, March 22, 2026
Homeराज्यबुजुर्ग पिता की बेबसी... रिटायर होते ही बेटे ने घर से निकाला,...

बुजुर्ग पिता की बेबसी… रिटायर होते ही बेटे ने घर से निकाला, फिर लड़ी जिंदगी के लिए जंग

Published on

फतेहपुर

यूपी के फतेहपुर जिले से पिता-पुत्र के रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है. जिस पिता की उंगलियां पकड़कर चलना सीखा था, उसी को घर से बेघर कर दिया. बेटे की इस निर्दयता के चलते पिता दर-दर की ठोकरें खाने पर मजबूर हो गया. कई बार उसने बेटे से बात करने और समझाने की कोशिश की, लेकिन वो नहीं माना. इसके बाद बेबस पिता ने अधिकारियों से शिकायत करने के साथ ही भरण-पोषण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया. इस मामले में एसडीएम कोर्ट ने बुजुर्ग को हक दिलाने का फैसला सुनाया.

भरण पोषण अधिनियम के तहत दायर किया केस
फतेहपुर जिले के सदर कोतवली क्षेत्र के गंगानगर इलाके के रहने वाले रिटायर्ड शिक्षक रामनारायण द्विवेदी ने शिकायत की थी कि उसके बेटे ने घर से निकाल दिया है. कई बार उसने बेटे को समझाने और बात करने की कोशिश भी की, लेकिन वह मेरी बात सुनने को तैयार ही नहीं है. बेघर होने से मैं दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर हूं. शिकायत करने के साथ ही बुजुर्ग ने भरण पोषण अधिनियम के तहत वाद दायर किया.

बुजुर्ग पिता के पक्ष में फैसला
एसडीएम कोर्ट ने बुजुर्ग पिता के पक्ष में फैसला सुनाते हुए घर खाली कराने का आदेश जारी किया था. गुरुवार को इसी आदेश का पालन करते हुए राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और घर खाली कराने की कोशिश की. इस दौरान महिलाओं से टीम की नोकझोक हो गई. आरोप है कि महिलाओं ने काम में बाधा डालते हुए इसका विरोध किया.

पत्नी व बेटियों को ले गई पुलिस
महिला पुलिसकर्मियों ने रामनारायण द्विवेदी के बेटे की पत्नी व बेटियों को हिरासत में ले लिया और थाने ले गईं. उधर, राजस्व विभाग व पुलिस की संयुक्त टीम ने मकान खाली कराकर रामनारायण द्विवेदी को सुपुर्द कर दिया है.

 

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...