13 C
London
Saturday, June 6, 2026
Homeराज्य'मतभेद खत्म कर अर्जुन की तरह सिर्फ जीत पर ध्यान...' अमित शाह...

‘मतभेद खत्म कर अर्जुन की तरह सिर्फ जीत पर ध्यान…’ अमित शाह ने बिहार बीजेपी को दिया जीत का मंत्र

Published on

पटना,

बिहार में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को प्रचंड जीत का मंत्र दिया. पार्टी की एक महत्वपूर्ण बैठक में अमित शाह ने साफ किया कि यह चुनाव केवल बीजेपी का नहीं, बल्कि पूरे एनडीए का है, और हर नेता और कार्यकर्ता को सहयोगी दलों के उम्मीदवारों को भी बीजेपी का उम्मीदवार मानकर उनकी जीत सुनिश्चित करनी होगी.

बिहार को बाढ़ मुक्त बनाने का मोदी सरकार का संकल्प
बैठक में अमित शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन पर जोर देते हुए कहा कि अगले पांच वर्षों में बिहार को बाढ़ मुक्त बनाना सरकार की प्राथमिकता है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी इस मिशन पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काम कर रहे हैं. 5 साल बाद कोई नहीं कह पाएगा कि बिहार में बाढ़ की त्रासदी है.

पूर्ण बहुमत के साथ जीत जरूरी
अमित शाह ने नेताओं को स्पष्ट संदेश दिया कि बिहार में भाजपा और एनडीए को प्रचंड जीत दिलाने के लिए किसी भी प्रकार के मतभेद खत्म करने होंगे. उन्होंने अर्जुन के लक्ष्य की तरह केवल विजय पर ध्यान केंद्रित करने की सलाह दी.

मोदी सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने का आह्वान
गृहमंत्री ने पार्टी कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि वे प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में बिहार के लिए हुए कार्यों को जनता तक अधिक से अधिक पहुंचाएं. साथ ही, बीजेपी की पिछले 2 दशकों की सरकार में हुए विकास कार्यों को भी जनता के सामने मजबूती से रखें.

नीतीश कुमार पर साधी चुप्पी, बीजेपी के दीर्घकालिक एजेंडे पर जोर
बैठक के दौरान अमित शाह ने एक बार भी बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम नहीं लिया, जिससे कई राजनीतिक अटकलें तेज हो गई हैं. उन्होंने ये भी कहा कि भाजपा का लक्ष्य अगले दो से तीन दशकों तक देश में मजबूती से शासन करना है, और इसके लिए बिहार में बड़ी जीत हासिल करना बेहद जरूरी है.

Latest articles

भेल क्षेत्र में प्रशासन का बड़ा एक्शन; 40 करोड़ की सरकारी जमीन अतिक्रमण से मुक्त, 70 दुकानें और 42 झुग्गियां हटाईं

​भोपाल। भेल क्षेत्र के रायसेन रोड इंद्रपुरी से निजामुद्दीन रोड के चौड़ीकरण के मार्ग...

भाजपा प्रत्याशी तरुण चुघ और रजनीश अग्रवाल ने दाखिल किया नामांकन, सीएम यादव रहे साथ

भोपाल। मध्यप्रदेश से राज्यसभा के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी तरुण चुघ और...

कॉकरोच पार्टी का दिल्ली में प्रदर्शन, अभिजीत बोले- हिंदू-मुसलमान की राजनीति करने से नौकरी नहीं मिलती

नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन में...

More like this

छत्तीसगढ़ में पारंपरिक डिग्रियों से ‘ग्लोबल करियर’ की ओर युवा: 36 कॉलेज बनेंगे ‘उत्कृष्टता केंद्र’, लोकल शोध को मिलेगी ग्लोबल पहचान

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य को खनिज और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के साथ-साथ अब एक वैश्विक...

बुजुर्गों की तीर्थाटन की मनोकामना को साकार कर रही सरकार, सीएम भजनलाल शर्मा ने सोमनाथ यात्रा ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार शाम जयपुर के दुर्गापुरा रेलवे स्टेशन...

पंजाब में 1 जुलाई से शुरू होगी ‘मांवा-धीयां सत्कार योजना’, महिलाओं को मिलेंगे हर माह 1000 और ₹1500

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज एक बड़ी ऐतिहासिक घोषणा करते...