– एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत डीएम ने रोपा पौधा
बालोद।
कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने बुधवार को जिले के विकासखण्ड मुख्यालय डौण्डी स्थित संयुक्त एकलव्य आदर्श विद्यालय में आयोजित शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए। कलेक्टर चन्द्रवाल ने विद्यालय परिसर में एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत आम का पौधा रोपा तथा उपस्थित विद्यार्थियों को एक पेड़ माँ के नाम से रोपने और उसकी सुरक्षा के लिए उनको प्रेरित किया।
कलेक्टर ने विद्यालय में प्रवेशोत्सव कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यार्थियों को नए शिक्षण सत्र की शुभकामनाएं दी और कहा कि इस नवीन शिक्षण सत्र में आप सभी विद्यार्थी मन लगाकर नई ऊर्जा के साथ अपने पाठ्यक्रम की पढ़ाई की शुरूआत करें।उन्होंने विद्यालय के सभी शिक्षकों को भी निर्देशित करते हुए कहा कि विद्यार्थियों की पढ़ाई में किसी प्रकार की कोताही न बरतें। विद्यार्थियों को बेहतर ढंग से अध्ययन कराएं जिससे उनका परीक्षा परिणाम बेहतर आए।
पेड़ लगाने के साथ रखरखाव भी जरूरी
कलेक्टर ने विद्यार्थियों को एक पेड़ माँ के नाम अभियान के महत्व की जानकारी देेते हुए कहा कि हम सभी को अपने माँ के नाम से एक पेड़ जरूर लगाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह धरती हमारी मां है और हमें अपनी इस मां का ख्याल पेड़ लगाकर करना है। जिससे हमारी धरती हरी-भरी बनी रहेगी। पेड़ लगाने के साथ ही उसका प्रतिदिन रखरखाव भी जरूरी है। कलेक्टर ने विद्यार्थियों से चर्चा कर विद्यालय में चल रहे पढ़ाई तथा छात्रावास में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। विद्यार्थियों ने बताया कि विद्यालय में पढ़ाई बेहतर ढंग से कराई जा रही है जिससे उन्हें पाठ्यक्रम समझने में आसानी हो रही है।
