15 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeराज्य'हर कोई इंदिरा गांधी नहीं हो सकता' भारत-पाकिस्तान सीजफायर पर बिहार में...

‘हर कोई इंदिरा गांधी नहीं हो सकता’ भारत-पाकिस्तान सीजफायर पर बिहार में सियासी संग्राम, कांग्रेस ने लगाए पोस्टर

Published on

पटना

पहलागाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच हालात बेहद तनावपूर्ण हो गए थे। सीमा पर गतिविधियों में तेजी आई और युद्ध जैसे हालात बन गए थे। हालांकि, पाकिस्तान के डीजीएमओ की अपील के बाद भारत ने युद्ध विराम को स्वीकार कर लिया और सीजफायर की घोषणा हो गई। इधर सीजफायर के बाद बिहार की सियासत गरमा गई। पटना में कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर पोस्टर वार किया है। पटना में कई जगह पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए पोस्टर लगाए हैं। इन पोस्टरों में लिखा है- ‘मां तुझे सलाम, हर कोई इंदिरा गांधी नहीं हो सकता!’ पटना में जो पोस्टर लगाए गए हैं, उनमें कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार की भी फोटो है।

पप्पू यादव का तीखा हमला: ‘अमेरिका को बाप न बनने दें’
इतना ही नहीं, आरजेडी और जन अधिकार पार्टी ने भी केंद्र सरकार की आलोचना की है। पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की भूमिका पर सवाल उठाते हुए इसे भारत की संप्रभुता पर हमला बताया। पप्पू यादव ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘युद्ध विराम हो, लेकिन भारत की शर्तों पर हो। अमेरिका को बाप बनने नहीं देना चाहिए।’ उन्होंने सवाल उठाया कि अमेरिकी राष्ट्रपति को भारत जैसे स्वाभिमानी देश की ओर से पहले घोषणा करने का अधिकार किसने दिया।

हालांकि पप्पू यादव के बयान पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने उन्हें जवाब दिया है। गिरिराज सिंह ने कहा कि भारत किसी बाहरी दबाव से काम नहीं करता है। भारत अपने शौर्य और आत्मबल से चलता है। उन्होंने दोहराया कि सेना और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पूरे देश की जनता को गर्व है।

राजद की मांग: संसद का विशेष सत्र बुलाया जाए
राजद सांसद मनोज झा ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप जैसे नेता भारत के आंतरिक मामलों में कैसे हस्तक्षेप कर सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि पूरा देश एकजुट है और संसद के माध्यम से दुनिया को एक सामूहिक संदेश दिया जाना चाहिए।

जेडीयू का समर्थन: आतंक के खिलाफ भारत का सख्त संदेश
जेडीयू प्रवक्ता राजीव रंजन ने कहा कि पाकिस्तान को यह नहीं भूलना चाहिए कि भारत ने पहलगाम हमले का करारा जवाब दिया। उन्होंने कहा कि भारत ने आतंकियों के अड्डों को ध्वस्त किया और अगर भविष्य में ऐसी कोई कार्रवाई होती है, तो पाकिस्तान को उसके गंभीर परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहना चाहिए।

Latest articles

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

इंदौर प्रेस क्लब में एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित

इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब में 1 मई 2026 को एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...