17.1 C
London
Saturday, May 2, 2026
Homeराज्यमहाराष्ट्र में फडणवीस मंत्रिमंडल का विस्तार, छगन भुजबल ने बने मंत्री, जानें...

महाराष्ट्र में फडणवीस मंत्रिमंडल का विस्तार, छगन भुजबल ने बने मंत्री, जानें सबकुछ

Published on

मुंबई:

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के नेता छगन भुजबल की महाराष्ट्र के मंत्री के तौर पर वापसी हुई है। मंगलवार सुबह 10 बजे उन्होंने राज्य के मंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण की। राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने उन्हें शपथ दिलाई। इस मौके पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और डिप्टी सीएम अजित पवार के साथ एकनाथ शिंदे मौजूद रहे। पिछले साल जब विधानसभा चुनावों में बीजेपी के अगुवाई वाले महायुति को प्रचंड जीत मिली थी तब छगन भुजबल को मंत्री नहीं बनाया गया था। भुजबल को एक संक्षिप्त समारोह में मंत्री पद की शपथ दिलाई गई।

महाराष्ट्र के कद्दावर नेता हैं भुजबल
इसके बाद बीड सरंपच संतोष देशमुख की हत्या में एनसीपी के कोटे से मंत्री बने धनंजय मुंडे का इस्तीफा हुआ था। इसके बाद से एनसीपी के कोटे से एक सीट खाली थी। ऐसे में भुजबल की फडणवीस मंत्रिमंडल में एंट्री हुई है। वह शिंदे सरकार में मंत्री थे। इससे पहले वह उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली एमवीए सरकार मे भी मंत्री थे। इससे पहले वह वह राज्य में डिप्टी सीएम रहते हुए गृह विभाग भी संभाल चुके हैं।

शपथ ग्रहण के बाद होगी बैठक
छगन भुजबल (77) महाराष्ट्र के बड़े ओबीसी नेता हैं। उनकी मंत्रिमंडल में वापसी सियासी हलकों में कई अलग-अलग एंगल से देखा जा रहा है। ऐसा माना जा रहा है कि अजित पवार से उनकी नाराजगी दूर हो गई है। अगर ऐसा नहीं है तो फिर शरद पवार के वीटो के बाद उनकी फडणवीस की टीम में एंट्री हुई है। राजभवन में शपथ ग्रहण के बाद मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मंत्रिमंडल की बैठक रखी है। भुजबल को मुंडे वाले विभाग मिलने की उम्मीद की जा रही है।

Latest articles

भेल श्रमिकों के सम्मान में सजी सांस्कृतिक शाम: मंत्री कृष्णा गौर और ईडी प्रदीप उपाध्याय ने सराहा

भोपाल। अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर पिपलानी स्थित ऑल इंडिया बीएचईएल एम्प्लॉइज यूनियन...

मप्र के कई जिलों में बारिश, रायसेन में वेयरहाउस की छत उड़ी, सीहोर में ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में रखी फसल भीगी

बालाघाट में पेड़ गिरने से बाइक दबी भोपाल। मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी के दौर...

बरगी क्रूज हादसे में सीएम की बड़ी कार्रवाई, पायलट समेत 3 कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त, मैनेजर निलंबित

भोपाल। बरगी जलाशय में हुए दर्दनाक क्रूज हादसे के बाद जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई...

‘बगिया के विष्णु’ का विकास विज़न : सुशासन से जन-जन तक पहुँचती सरकार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बीते लगभग ढाई वर्षों में शासन की कार्यशैली ने विकास की...

More like this

‘बगिया के विष्णु’ का विकास विज़न : सुशासन से जन-जन तक पहुँचती सरकार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बीते लगभग ढाई वर्षों में शासन की कार्यशैली ने विकास की...

जनगणना 2027 का महा-अभियान शुरू: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने स्वयं भरी अपनी जानकारी, नागरिकों से की खास अपील

जयपुर। राजस्थान में 'जनगणना 2027' के पहले चरण 'मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना'...

युवाओं को पेपरलीक से मिली मुक्ति, अब विदेशी भाषाओं के हुनर से वैश्विक मंच पर भरेंगे उड़ान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। राजस्थान सरकार ने प्रदेश के युवाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोजगार के अवसर...