11.1 C
London
Monday, December 15, 2025
Homeराज्यपश्चिम बंगाल के बीरभूम में कोयला खदान में विस्फोट, 6 की मौत-कई...

पश्चिम बंगाल के बीरभूम में कोयला खदान में विस्फोट, 6 की मौत-कई घायल

Published on

नई दिल्ली

पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में सोमवार को एक कोयला खदान में विस्फोट हो जाने से कई लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना सोमवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे भदुलिया ब्लॉक की एक कोयला खदान में हुई।

बोलपुर एएसपी राणा मुखर्जी का कहना है, ”खनन क्षेत्र में विस्फोट के बाद हम यहां पहुंचे और 6 शव मिले, तीन लोग घायल हुए हैं जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। पश्चिम बंगाल सरकार ने मृतकों के परिवारों को नौकरी देने की घोषणा की है। कंपनी भी मुआवजा देगी और फॉरेंसिक टीम इस विस्फोट के पीछे के कारण की जांच करेगी।”

हालांकि, पश्चिम बंगाल विद्युत विकास निगम लिमिटेड (डब्ल्यूबीपीडीसीएल) ने कहा कि उसकी खदान में विस्फोट के कारण पांच लोगों की मौत हुई है। उन्होंने कहा, ‘‘अभी तक हमने चार शव बरामद किए हैं। बचाव अभियान जारी है।’’ डब्ल्यूबीपीडीसीएल के एक अधिकारी ने बताया कि विस्फोट उस समय हुआ जब गंगारामचक और गंगारामचक-भदुलिया कोयला खदानों में विस्फोट करने के लिए डेटोनेटर ले जाए जा रहे थे।

घटनास्थल का दौरा करने वाले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता एवं स्थानीय विधायक अनूप साहा ने कहा, ‘‘कम से कम पांच लोगों की मौत हुई है और तीन अन्य घायल हैं। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। विस्फोटक सामग्री को पर्याप्त सावधानी बरते बिना ट्रक से उतारा गया था।’’

कोयला ब्लॉक के ‘डंप यार्ड’ में विस्फोट
डब्ल्यूबीपीडीसीएल के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक पी बी सलीम ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘यह घटना कोयला ब्लॉक के ‘डंप यार्ड’ में हुई। विस्फोट के कारण का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है। विस्फोट में मारे गए लोग खदान का संचालन कर रही एजेंसी के कर्मचारी थे। हम प्रभावित श्रमिकों को सहायता प्रदान कर रहे हैं।’’

गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल सरकार के स्वामित्व वाली कंपनी डब्ल्यूबीपीडीसीएल के पास पांच बिजली संयंत्र हैं और इनकी स्थापित क्षमता 4,265 मेगावाट है। चालू वित्त वर्ष में, अतिरिक्त 660 मेगावाट तापीय क्षमता बढ़ाए जाने की संभावना है।

Latest articles

IPL Mini Auction 2026: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के 5 धांसू खिलाड़ी, जिन पर हर फ़्रेंचाइज़ी की होगी गहरी नज़र!

IPL Mini Auction 2026: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (SMAT) भारतीय क्रिकेटरों के लिए IPL...

प्रदेश का सबसे बड़ा भोजपाल महोत्सव मेला, 18 दिन और रहेगा रोमांचरामचंद्र का सेवक हूं मैं भगवे के रंग में रहता हूं, जयश्री राम...

भोपाल. राजधानी का भेल दशहरा मैदान रविवार को भगवान श्रीराम के जयकारों से गूंज...

नीलबड़ में विसर्जन घाट निर्माण के लिए वर्क प्लॉन जल्द करें तैयार— महापौर

भोपाल ।महापौर मालती राय ने बुधवार को नीलबड़ में प्रस्तावित विसर्जन घाट निर्माण स्थल...

More like this

सागर में नेशनल हाईवे 44 पर भीषण सड़क हादसा

सागर ।मध्यप्रदेश के सागर जिले में नेशनल हाईवे-44 पर मंगलवार की सुबह बड़ा हादसा...

राजस्थान के सीकर में दर्दनाक सड़क हादसा

राजस्थान ।राजस्थान के सीकर जिले में जयपुर–बीकानेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर देर रात दिल दहला...

खजुराहो में कैबिनेट बैठक : बुंदेलखंड विकास के लिए कई बड़े निर्णय

भोपाल ।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को खजुराहो के महाराजा छत्रसाल...