13 C
London
Saturday, June 6, 2026
Homeराज्यएनकाउंटर स्पेशलिस्ट दया नायक के खिलाफ जबरन वसूली का मामला, बॉम्बे HC...

एनकाउंटर स्पेशलिस्ट दया नायक के खिलाफ जबरन वसूली का मामला, बॉम्बे HC ने याचिका वापस लेने को दी मंजूरी

Published on

नई दिल्ली,

बॉम्बे हाईकोर्ट ने एक याचिका को वापस लेने की इजाजत दी है, जिसमें मुंबई पुलिस के एनकाउंटर स्पेशलिस्ट दया नायक के खिलाफ जबरन वसूली के आरोप लगाए गए थे. तीन लोगों मोहम्मद वसीम अब्दुल लतीफ शेख, मुस्तफा जुल्फिकार चारनिया और तनवीर अब्दुल अजीज पर्यानी ने इस याचिका को कोर्ट में 2022 में दायर किया था.

याचिकाकर्ताओं की तरफ से पेश हुए वकील विजय झा ने कहा कि वे इस याचिका को वापस लेना चाहते हैं. जस्टिस सरंग कोटवाल और एसएम मोडक की बेंच के सामने सुनवाई के दौरान नायक के वकील श्रेयांस मिथारे ने यह तर्क दिया कि समान आधार पर 2020 में भी एक याचिका पहले दायर की गई थी, जो बाद में वापस ले ली गई थी.

चंदन की तस्करी में फंसाने की रची थी साजिश
अदालत से उन्होंने अनुरोध किया कि अब बिना किसी स्वतंत्रता के याचिका वापस ली जाए. इस पर विजय झा ने बिना शर्त याचिका वापस लेने पर सहमति जताई. याचिकाकर्ताओं का आरोप है कि 2019 में अंबोली पुलिस स्टेशन में तैनात रहते हुए नायक ने एक चंदन की तस्करी के मामले में एक शख्स सैयद इनायत अली यावर अब्बास उर्फ मोहम्मद से 25 लाख रुपये की मांग की थी.

दया नायक को रंगे हाथ पकड़ने की बनाई गई थी योजना
मोहम्मद ने 10 लाख का भुगतान भी किया लेकिन शेष राशि नहीं दे सके. इसके बाद मोहम्मद और उनके दोस्तों ने इस मामले को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) के सामने रखा. ACB ने दया नायक को रंगे हाथ पकड़ने की योजना बनाई, लेकिन उसी दिन मुंबई में राहुल गांधी की रैली थी और नायक को वहां ड्यूटी पर तैनात कर दिया गया, इसलिए जाल विफल रहा.

इसके बाद आरोप है कि नायक ने आतंकवाद विरोधी दस्ते (ATS) के अधिकारियों के साथ मिलकर याचिकाकर्ताओं को एनडीपीएस एक्ट के तहत झूठे मामले में फंसाने की साजिश रची थी. याचिकाकर्ताओं की गिरफ्तारी अक्टूबर 2019 के मध्य में हुई थी और कुल 13 आरोपी इस केस में शामिल हैं.

Latest articles

भेल क्षेत्र में प्रशासन का बड़ा एक्शन; 40 करोड़ की सरकारी जमीन अतिक्रमण से मुक्त, 70 दुकानें और 42 झुग्गियां हटाईं

​भोपाल। भेल क्षेत्र के रायसेन रोड इंद्रपुरी से निजामुद्दीन रोड के चौड़ीकरण के मार्ग...

भाजपा प्रत्याशी तरुण चुघ और रजनीश अग्रवाल ने दाखिल किया नामांकन, सीएम यादव रहे साथ

भोपाल। मध्यप्रदेश से राज्यसभा के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी तरुण चुघ और...

कॉकरोच पार्टी का दिल्ली में प्रदर्शन, अभिजीत बोले- हिंदू-मुसलमान की राजनीति करने से नौकरी नहीं मिलती

नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन में...

More like this

छत्तीसगढ़ में पारंपरिक डिग्रियों से ‘ग्लोबल करियर’ की ओर युवा: 36 कॉलेज बनेंगे ‘उत्कृष्टता केंद्र’, लोकल शोध को मिलेगी ग्लोबल पहचान

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य को खनिज और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के साथ-साथ अब एक वैश्विक...

बुजुर्गों की तीर्थाटन की मनोकामना को साकार कर रही सरकार, सीएम भजनलाल शर्मा ने सोमनाथ यात्रा ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार शाम जयपुर के दुर्गापुरा रेलवे स्टेशन...

पंजाब में 1 जुलाई से शुरू होगी ‘मांवा-धीयां सत्कार योजना’, महिलाओं को मिलेंगे हर माह 1000 और ₹1500

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज एक बड़ी ऐतिहासिक घोषणा करते...