7.3 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeराज्यपंजाब में फेक आर्म्स लाइसेंस रैकेट का भंडाफोड़, पुलिस ने 8 आरोपियों...

पंजाब में फेक आर्म्स लाइसेंस रैकेट का भंडाफोड़, पुलिस ने 8 आरोपियों को किया गिरफ्तार

Published on

चंडीगढ़,

पंजाब पुलिस ने फेक आर्म्स लाइसेंस बनाने वाले एक बड़े रैकेट का भंडाफोड़ किया है. इस गैंग के 2 सदस्यों सहित 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. यह रैकेट तरनतारन सेवा केंद्र पर जिला प्रबंधक सूरज भंडारी के इशारे पर चल रहा था, जो प्रति ग्राहक 1.5 लाख रुपए वसूल रहा था.

पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने बताया कि इस गैंग का सरगना सूरज भंडारी फरार है. गिरफ्तार आरोपियों में छह फर्जी हथियार लाइसेंस धारक शामिल हैं. इस गैंग के सदस्यों में तरनतारन सेवा केंद्र का एक कर्मचारी हरपाल सिंह और फोटोकॉपी दुकान का मालिक बलजीत सिंह शामिल है.

इन लोगों ने फर्जी हथियार लाइसेंस तैयार करने के लिए आधार कार्ड और लाइसेंस प्रोफॉर्मा सहित आवश्यक पहचान प्रमाणों में छेड़छाड़ करने के पीछे अपनी भूमिका की बात स्वीकार कर ली है. पुलिस ने एक लैपटॉप भी बरामद किया है, जिसमें ऑनलाइन ओपन सोर्स सॉफ्टवेयर का विवरण है.

9 अप्रैल को हत्या के प्रयास के मामले में अनगढ़ के बबलू उर्फ ​​बल्लू की गिरफ्तारी के बाद इस रैकेट का पर्दाफाश हुआ था. उसने पूछताछ के दौरान सह-आरोपी कंवरदीप सिंह के साथ फर्जी लाइसेंसी हथियार रखने की बात कबूल की थी. इस खुलासे के बाद पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू की थी.

इस जांच में पाया गया कि लाइसेंस का सत्यापन डिप्टी कमिश्नर ऑफिस तरनतारन से किया गया था, लेकिन ऑफिशियल रिकॉर्ड में इसका उल्लेख नहीं था. उन्होंने कहा कि यह भी पता चला कि प्रतिकूल रिकॉर्ड वाले अपराधी फर्जी लाइसेंस बनाने के लिए तरनतारन की सुविधाओं का उपयोग कर रहे थे.

डीजीपी ने इस मामले में गन हाउसों की मिलीभगत से इनकार नहीं किया है. उन्होंने कहा कि पुलिस टीम चिन्हित गन हाउसों की भूमिका की जांच कर रही हैं, जिन्हें लाइसेंस के फर्जी होने की जानकारी है, जो ऑनलाइन सत्यापन किए बिना हथियार बेच रहे हैं. इस संबंध में 11 जून को एफआईआर दर्ज की गई थी.

अमृतसर के पुलिस आयुक्त रणजीत सिंह ढिल्लों ने बताया कि 12 जून को पांच फर्जी हथियार लाइसेंसधारियों को गिरफ्तार किया गया. इनकी पहचान सुल्तानविंड के अभय के रूप में हुई है, जिसे फर्जी तरीके से तरनतारन के जंडियाला रोड का निवासी बताया गया है.

इसके अलावा अमृतसर के मनप्रीत को तरनतारन का निवासी बताया गया है. कंवरदीप को रेलवे रोड, तरनतारन का निवासी बताया गया है. इसके अलावा रोहित को तरनतारन के गांव कंग का निवासी बताया गया है. यहां से छह फर्जी हथियार लाइसेंस और छेड़छाड़ किए गए आधार कार्ड बरामद किए गए.

इस अलावा चार .32 बोर पिस्तौल, दो .32 बोर रिवॉल्वर और एक डबल बैरल राइफल भी बरामद की गई. इस गैंग का सरगना सूरज भंडारी शस्त्र लाइसेंस बनाने के लिए प्रति ग्राहक 1.5 लाख रुपए लेता था, जिसमें से 5 से 10 हजार रुपए फोटोकॉपी दुकान के मालिक बलजीत सिंह को दिए जाते थे.

Latest articles

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...

केंद्रीय मंत्री गडकरी से मिले सीएम भगवंत मान: पंजाब को मिला 400 करोड़ का फंड, कई सड़क परियोजनाओं को हरी झंडी

नई दिल्ली/चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय...

More like this

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...