10.5 C
London
Thursday, December 11, 2025
Homeराज्यबेटे को रेप केस में सजा से बचाने के लिए बनवा दी...

बेटे को रेप केस में सजा से बचाने के लिए बनवा दी फर्जी मार्कशीट, पिता पर चलेगा मुकदमा

Published on

झांसी

शहर में 18 साल पहले कार में छात्रा के साथ हुए गैंगरेप से जुड़ा एक मामला फिर से कोर्ट के सामने आया है, जिसमें सुनवाई शुरू होने जा रही है। दरअसल इस मामले में कोर्ट ने सुनवाई करते हुए तीन आरोपियों को सजा सुनाई थी। एक आरोपी को 10 साल और दो नाबालिग आरोपियों को तीन-तीन साल की सजा सुनाई गयी थी। तीनों आरोपी सजा काट चुके हैं लेकिन कोर्ट में यह जानकारी प्रस्तुत की गयी कि तीनों में से जिस एक आरोपी ने खुद को नाबालिग बताया था, दरअसल वह घटना के समय बालिग था और उसने सजा से बचने के लिए अपने पिता के साथ मिलकर फर्जी मार्कशीट बनवाकर पुलिस और कोर्ट के सामने प्रस्तुत किया था।

इस मामले में दुष्कर्म के आरोपी कपिल राजपूत और उसके पिता धर्मेंद्र राजपूत के खिलाफ झांसी के नवाबाद थाने में कोर्ट को गुमराह करने के आरोप में केस दर्ज किया गया। दरअसल वर्ष 2006 की गैंगरेप की घटना का जब कोर्ट में ट्रायल शुरू हुआ तो कपिल के पिता धर्मेंद्र ने एक मार्कशीट कोर्ट में प्रस्तुत करते हुए कपिल का जन्म वर्ष 1989 बताया और इस आधार पर उसे नाबालिग मानते हुए तीन वर्ष की सजा सुनाई गयी।

स्कूल में कभी पढ़ा ही नहीं लड़का
इस मामले में बाद में यह जानकारी कोर्ट के सामने आई कि कपिल का जन्म रेलवे अस्पताल में हुआ था और वहां के रिकॉर्ड में उसकी जन्मतिथि 1988 है। जिस स्कूल के नाम से फर्जी मार्कशीट बनाई गयी थी, उसके प्रबंधक ने यह दावा किया कि यह छात्र कभी उनके विद्यालय में पढ़ा ही नहीं।

अदालत को गुमराह करने के आरोप में केस
न्यायालय के आदेश पर नवाबाद थाने की पुलिस ने कपिल राजपूत और उसके पिता धर्मेंद्र राजपूत उर्फ़ पप्पू राजपूत के खिलाफ गलत साक्ष्य देकर कोर्ट को गुमराह करने सहित कई धाराओं में केस दर्ज कर लिया। दोनों के खिलाफ 193, 196, 197, 420, 467, 468, 471 और 120बी के तहत आरोप पत्र दाखिल किया गया है। कोर्ट ने दोनों आरोपियों को समन जारी कर 8 नवंबर को कोर्ट में पेश होने के आदेश दिए हैं।

18 साल पुराना है मामला
वर्ष 2006 में चलती कार में गैंगरेप की घटना राष्ट्रीय स्तर पर सुर्ख़ियों में आई थी। तीनों आरोपियों ने छात्रा से दुष्कर्म के दौरान उसका वीडियो बनाया था। इस वीडियो के आधार पर आरोपी इस लड़की को ब्लैकमेल करते थे। ब्लैकमेलिंग से तंग आकर छात्रा ने ख़ुदकुशी की कोशिश भी की थी। घटना के लगभग एक साल बाद सामूहिक दुष्कर्म का यह वीडियो वायरल हुआ था। बदनामी के डर से पीड़िता का परिवार झांसी छोड़कर चला गया था। पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेकर आरोपियों की गिरफ्तारी की थी और उन्हें जेल भेजा था।

Latest articles

बीएचईएल भोपाल में नव–पदोन्नत अधिकारियों के लिए छह दिवसीय कार्यक्रम का समापन

भेल भोपाल।बीएचईएल में जून 2025 के दौरान नव–पदोन्नत सहायक अभियंता और सहायक अधिकारी वर्ग...

बीएचईएल में ईडी :भोपाल से बने उपाध्याय,झांसी से सिद्दीकी—बेहतर परफारमेंस वालों को मिला मौका

भोपाल ।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड भेल महारत्न कंपनी में महाप्रबंधक से ईडी पद के...

लोकसभा में रविशंकर प्रसाद बोले—चुनाव आयोग को एसआईएफआर का पूरा अधिकार,

नई दिल्ली ।संसद के शीतकालीन सत्र के आठवें दिन लोकसभा में चुनाव सुधारों को...

भिंड में टूटी पुलिया से ट्रैक्टर नदी में गिरा, 3 किसानों की मौत

भिंड ।मध्यप्रदेश के भिंड जिले में देर रात एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जब...

More like this

सागर में नेशनल हाईवे 44 पर भीषण सड़क हादसा

सागर ।मध्यप्रदेश के सागर जिले में नेशनल हाईवे-44 पर मंगलवार की सुबह बड़ा हादसा...

राजस्थान के सीकर में दर्दनाक सड़क हादसा

राजस्थान ।राजस्थान के सीकर जिले में जयपुर–बीकानेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर देर रात दिल दहला...

खजुराहो में कैबिनेट बैठक : बुंदेलखंड विकास के लिए कई बड़े निर्णय

भोपाल ।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को खजुराहो के महाराजा छत्रसाल...