15.3 C
London
Thursday, March 19, 2026
Homeराज्यफरीदकोट: गुरुद्वारा साहिब में दो गुटों में चलीं तलवारें, दो लोग घायल

फरीदकोट: गुरुद्वारा साहिब में दो गुटों में चलीं तलवारें, दो लोग घायल

Published on

फरीदकोट,

पंजाब के फरीदकोट के गुरुद्वारा साहिब में झड़प का मामला सामने आया है. यहां गुरुद्वारा में अध्यक्ष पद को लेकर दो गुटों में तलवारें चल गईं और मारपीट हुई है. घटना की तस्वीरें सामने आई हैं. इसमें दोनों पक्षों के बीच विवाद देखा जा रहा है. हमले में दो लोग घायल हुए हैं. घटना जर्मन कॉलोनी की है.

जानकारी के मुताबिक, दोनों पक्षों के बीच तलवार (कटार) से भी हमला किया गया है. बताया गया कि गुरुद्वारा साहिब के अंदर प्रेसिडेंट के चुनाव को लेकर एक बैठक आयोजित की गई थी. इसमें गुरुद्वारा साहिब की वर्तमान कमेटी के सदस्यों और पूर्व कमेटी के मेंबर्स भी शामिल होने पहुंचे थे. बातचीत के दौरान दोनों पक्षों में विवाद हो गया और हाथापाई शुरू हो गई. आरोप है कि एक-दूसरे पर तलवार से भी हमला किया गया.

गुरुद्वारा में धार्मिक समागम चल रहा था
बताते हैं कि श्रीगुरु ग्रंथ साहिब के आगे रखे धार्मिक शास्त्र को उठाकर हमला किया गया है. आज गुरुद्वारा साहिब में धार्मिक समागम चल रहा था. कार्यक्रम के अंत में पूर्व प्रधान और नए प्रधान में कोई कहासुनी हुई, जिसके चलते दोनों पक्षों में कृपाण तक चल गई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात पर काबू किया.

9 लोगों पर केस
फिलहाल, इस मामले में 9 लोगों पर केस दर्ज किया गया है. वहां मौजूद संगत ने हथियार छीनकर बीच-बचाव किया. वहीं, सिख जत्थेबंदियों ने इस घटना की निंदा की है. उन्होंने कहा है कि श्रीगुरुग्रंथ साहिबजी की हजारी में ये घटना शर्मनाक है.

गुरुद्वारा प्रधान ने हेराफेरी का आरोप लगाया
पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया है. गुरद्वारा के मौजूदा प्रधान जसवंत सिंह ने बताया कि आरोपी पक्ष हंगामा करने की ठानकर ही आया था. श्री गुरुग्रंथ साहिब की हजूरी में चल रहे धार्मिक समागम के दौरान झड़प हुई है. श्रीगुरुग्रंथ साहिब के आगे रखे धार्मिक शास्त्र को उठाकर हम पर हमला किया गया है. पूर्व प्रधान ने गुरुद्वारा साहिब में 50 हजार रुपए की हेराफेरी की थी और इसे निकाल दिया गया था. इसने पहले भी मेरे पर कई बार हमला किया था और आज संगत के बीच मुझे मारने की कोशिश की. बीच बचाव करने वाले लोग भी जख्मी हुए हैं.

घटना को लेकर सिख समाज में नाराजगी
सिख जत्थेबंदी के मनप्रीत सिंह ने कहा कि इस मामले को लेकर इलाके की सिख जत्थेबंदियों में भी रोष है. गुरुद्वारे के अंदर इस तरह की घटना ठीक नहीं है. गुरु साहिब के सामने पडे़ सास्तर को उठाकर हमला किया गया है. इस तरह के लोगों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए.

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नव संवत्सर प्रकृति के नवसृजन का उत्सव; युवा पीढ़ी को ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ का बोध कराना जरूरी: राज्यमंत्री श्रीमती गौर — प्रकृति के साथ संतुलन...

भोपाल राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने बुधवार को गुड़ी पड़वा और हिंदू नववर्ष (विक्रम संवत...

एडीजी को घर के बाहर अज्ञात बदमाशों ने दी धमकी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस के एडीजी (ट्रेनिंग) राजाबाबू सिंह के साथ उनके त्रिलंगा स्थित निवास पर...

इंदौर में बड़ा हादसा: 15 सिलेंडरों के धमाके और जाम हुए डिजिटल लॉक ने ली 8 जानें

इंदौर इंदौर के ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में बुधवार तड़के हुए इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...