18.5 C
London
Friday, June 19, 2026
Homeराज्यफतेहपुर: गौ हत्या करने जा रहे थे बदमाश, अचानक पहुंची पुलिस, एनकाउंटर...

फतेहपुर: गौ हत्या करने जा रहे थे बदमाश, अचानक पहुंची पुलिस, एनकाउंटर में एक आरोपी के पैर में लगी गोली

Published on

फतेहपुर

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में पुलिस और गोतस्करों के बीच रविवार की भोर पहर मुड़भेड़ हो गई। पुलिस की इस कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं दूसरे तस्कर को हिरासत में लेने के बाद पुलिस ने घायल बदमाश को सीएचसी में भर्ती कराया है। जानकारी के अनुसार, हथगाम थाना पुलिस और इंटेलिजेंस विंग टीम थरियांव मोड पर रविवार तड़के संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि हथगाम थाना क्षेत्र के ढिगवारा गांव में महुआ का बाग गोदाम पर कुछ लोग गौहत्या करने जा रहे है।

गौ-हत्या की सूचना पर पहुंची थी पुलिस
सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम को एक बछिया बंधी दिखी जिसे दो व्यक्ति काटने के लिए ले जा रहे थे। पुलिस टीम ने बदमाशों की घेराबंदी की। अपने को घिरा देखकर गौतस्करों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने अपना बचाव करते हुए जवाबी कार्रवाई की। इस दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लगी जबकि साथ में रहा दूसरा साथी भागने की फिराक में था, जिसको दौड़कर पुलिस ने दबोच लिया।

धाता और थरियांव थाना क्षेत्र के हैं हत्थे चढ़े तस्कर
पुलिस के अनुसार घायल बदमाश धाता थाना क्षेत्र के विरसिंहपुर गांव का रहने वाला नईस है। वहीं दूसरे बदमाश की पहचान सैफी निवासी सलेमपुर थाना थरियांव के रूप में हुई है। घायल बदमाश को पुलिस ने इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हथगाम में भर्ती कराया है। एडिशनल एसपी विजय शंकर मिश्र ने बताया कि गौहत्या करने जा रहे तस्करो ने पुलिस टीम पर फायरिंग की थी। जवाबी कार्रवाई में एक तस्कर के पैर में गोली लगी है। घायल को हिरासत में लेकर दूसरे बदमाश को भी गिरफ्तार किया गया है। मामले मेंअग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Latest articles

मानसून की सुस्त चाल से चिंता बढ़ी; राज्य में बारिश में 39% की कमी, 39 ज़िलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। इस साल मध्य प्रदेश में मानसून की रफ़्तार धीमी रही है। आमतौर पर...

अमेरिका-ईरान जंग खत्म, तय तारीख से एक दिन पहले ही समझौता, ट्रम्प चिल्लाकर बोले- डील साइन हो गई

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म करने के लिए अंतरिम समझौते...

MP में NEET परीक्षा के लिए हाई-सिक्योरिटी अलर्ट: CRPF की निगरानी में आएंगे पेपर; सेंटर्स पर लगेंगे जैमर और CCTV

भोपाल। मेडिकल और डेंटल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 21 जून को आयोजित होने...

गोविंदपुरा पुलिस की तत्परता: 12 घंटे में ढूंढ निकाला ऑटो में छूटा 10 तोला सोना और 2 किलो चांदी, आई एस बी टी पर...

भोपाल। राजधानी में पुलिस की मुस्तैदी और ईमानदारी की एक अनोखी मिसाल सामने आई...

More like this

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

राजस्थान में सुशासन की नई मिसाल: भजनलाल सरकार के ‘ग्रामीण सेवा शिविरों’ से 5.76 लाख से अधिक नागरिक लाभान्वित

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा 'प्रशासन को गांव-गांव और...