6.1 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeराज्यससुर- देवर नशीला पदार्थ खिला करते थे घिनौना काम, रास्ते में बेसुध...

ससुर- देवर नशीला पदार्थ खिला करते थे घिनौना काम, रास्ते में बेसुध मिली महिला तो खुला बड़ा राज

Published on

अजमेर:

राजस्थान अजमेर जिले के रामगंज थाना क्षेत्र में एक विवाहिता ने ससुर और अपने देवर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला ने नशीला पदार्थ खिलाकर अश्लील हरकत करने और साथ ही छेड़छाड़ कर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए रामगंज थाने में शिकायत दी है। पीड़िता का आरोप है कि इसकी जानकारी पति को दी तो पति द्वारा कोई कोई एक्शन मामले में नहीं लिया । रामगंज थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कर मामले में अनुसंधान शुरू कर दिया है।

देवर और ससुर पर लगाए गंभीर आरोप
पुलिस के अनुसार पीड़िता ने शिकायत देकर बताया कि मार्च 2025 में उसके ससुर और देवर ने उसको नशीला पदार्थ खिलाया और उसके साथ अश्लील हरकत कर छेड़छाड़ की । साथ ही उसके साथ घिनौना काम किया। पीड़िता का यह भी आरोप है कि उसने इसकी जानकारी अपने पति को भी दी लेकिन पति ने भी इस मामले में कोई एक्शन नहीं लिया। पीड़िता का यह भी आरोप है कि उसके साथ मारपीट भी की गई।

शादी 15 साल पहले हुई थी
पीड़िता ने पुलिस शिकायत में बताया कि उसकी शादी 15 साल पहले हुई थी। उसका यह भी आरोप है कि उसे घर से निकाल दिया गया जिसके बाद वह डिप्रेशन में आ गई और जयपुर चली गई। जयपुर में रास्ते में जाते वक्त बेसुध होकर गिर गई, जिसे जयपुर पुलिस ने देखकर थाने लेकर आए और इसकी सूचना उसके परिवार को दी गई। पीड़िता ने पूरे मामले की जानकारी अपने परिवार को बताई। इसके बाद रामगंज थाने में मामले की शिकायत दी गई। पुलिस मामले में अनुसंधान कर रही है।

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...