15.8 C
London
Tuesday, May 12, 2026
Homeराज्यजयपुर में सरकारी बस और ट्रक के बीच भीषण टक्कर, पति-पत्नी और...

जयपुर में सरकारी बस और ट्रक के बीच भीषण टक्कर, पति-पत्नी और बेटे की मौत, 20 घायल

Published on

जयपुर,

राजस्थान के जयपुर में सरकारी बस और एक ट्रक के बीच भीषण टक्कर हो गई जिसमें दंपति और उसके बेटे समेत कुल तीन लोगों की मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि सोमवार तड़के यहां शाहपुरा इलाके में राजस्थान रोडवेज की बस एक ट्रक से टकरा गई, इस हादसे में तीन लोगों की मौत के साथ ही 20 लोग बुरी तरह घायल भी हुए हैं.

पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान दिल्ली के रहने वाले विजय अग्रवाल, उनकी पत्नी टीना अग्रवाल और उनके बेटे प्रीतम के रूप में की गई है. पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना जयपुर-दिल्ली राजमार्ग पर उस समय हुई जब बस ट्रक से आगे निकलने की कोशिश कर रही थी.

रोडवेज बस जयपुर से दिल्ली जा रही थी. घायलों में से कुछ को शाहपुरा के एक स्थानीय अस्पताल और कुछ को जयपुर के सवाई मान सिंह अस्पताल (एसएमएस) अस्पताल में भर्ती कराया गया.बता दें कि अभी 6 दिनों पहले सीकर में भी एक सड़क हादसा हुआ था जिसमें एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई थी. वेस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर एक अर्टिगा कार कैंटर से टकरा गई थी.

इस हादसे में एक ही परिवार के तीन महिलाओं समेत चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था.

इस घटना को लेकर पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि राजस्थान के सीकर का रहने वाला परिवार अपने एक सदस्य के अंतिम संस्कार के बाद गढ़ गंगा से लौट रहा था. तभी उनकी अर्टिगा कार एक कैंटर से टकरा गई. यह हादसा सोमवार दोपहर करीब 2 बजे केएमपी एक्सप्रेसवे पर फरुखनगर टोल के पास हुआ. जिसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी.

Latest articles

PM की ईंधन बचत की अपील का बना मजाक, BJP नेता 200 गाड़ियों के काफिले के साथ पदभार ग्रहण करने पहुंचे भोपाल

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनता से पेट्रोल-डीजल की बचत की अपील के बीच...

सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है सौंफ, जीरा और अजवाइन का पानी

Health Tips: सुबह खाली पेट सौंफ, जीरा और अजवाइन का पानी पीना सेहत के...

मप्र में आग उगल रहे सूरज, पारा 45 डिग्री पार, 6 जिलों में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्यप्रदेश में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। बीते कई दिनों तक...

नीट यूजी 2026 की परीक्षा रद्द, 3 मई को हुई थी आयोजित, पेपर लीक के बाद NTA ने लिया फैसला

नई दिल्ली। नीट यूजी (NEET UG) परीक्षा 2026 से जुड़ी इस वक्त की बड़ी...

More like this

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व: प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव : मुख्यमंत्री साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार को राजधानी रायपुर के महादेव घाट स्थित हाटकेश्वर...

आध्यात्मिक विरासत और राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक है सोमनाथ मंदिर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को गुजरात के सोमनाथ मंदिर में आयोजित 'सोमनाथ अमृत...