8.5 C
London
Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यलुलु मॉल में नमाज पढ़ने वाला पांचवां आरोपी गिरफ्तार, पुलिस कर रही...

लुलु मॉल में नमाज पढ़ने वाला पांचवां आरोपी गिरफ्तार, पुलिस कर रही थी तलाश

Published on

लखनऊ

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हजारों करोड़ की लागत से बने लुलु मॉल में नमाज पढ़ने के मामले में पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। शनिवार को इस मामले में एक अन्य आरोपी की गिरफ्तारी हुई है। पुलिस के मुताबिक, पकड़े गए आरोपी की पहचान मोहम्मद आदिल के रूप में हुई है। गिरफ्तार मोहम्मद आदिल सआदतगंज थाना क्षेत्र का रहने वाला है। अब तक इस मामले में पांच आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

पहले 4 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं
लुलु मॉल में बिना अनुमति के नमाज पढ़ने के मामले में इससे पहले चार आरोपियों की गिरफ्तारी की गई थी। इसमें इनकी पहचान मोहम्‍मद रेहान, आतिफ खान, मोहम्‍मद लोकमान और मोहम्‍मद नोमान के रूप में हुई थी। इसमें से रेहान, आतिफ खान और नोमान इंदिरा नगर लखनऊ के रहने वाले थे, जबकि लोकमान लहरपुर, सीतापुर का रहने वाला था। इनमें दो सगे भाई थे। एक ही मोहल्ले में रहने वाले चारों लड़कों ने लुलु मॉल में एक साथ जाकर नमाज पढ़ी थी।

सीसीटीवी से मिले अहम सुराग
लुलु मॉल के सीसीटीवी और अन्य सोर्स से मिली जानकारी के मुताबिक, लड़के दो गुट में बंटकर मॉल के अंदर आए थे इन लोगों ने सबसे पहले ग्राउंड फ्लोर पर नमाज अदा करने की कोशिश की, लेकिन यहां मौजूद सिक्योरिटी गार्ड ने उनको नमाज अदा करने से मना कर दिया। बताया जा रहा है, जिसके बाद ये लोग दूसरी मंजिल के कोने में खाली जगह पर नमाज अदा करने लगे और नमाज अदा करने का वीडियो बना लिया। इसके बाद ये लोग फिर दो गुट में बंट गए और वापस पैदल ही मॉल से बाहर चले गए। वहीं, इन युवकों ने मॉल से किसी भी तरह की कोई खरीदारी नहीं की थी। नमाज पढ़ने का वीडियो वायरल होने के बाद हिन्दू महासभा ने इसका विरोध किया था, जिसके बाद लुलु मॉल प्रशासन ने सुशान्त गोल्फ सिटी थाने में मुकदमा दर्ज कराया था।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सिविल सेवा परीक्षा टॉपर अनुज अग्निहोत्री को फोन पर दी बधाई, कहा- ‘यह सफलता राजस्थान के लिए गौरव’

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा-2025 में अखिल भारतीय स्तर पर प्रथम...

गोविन्दपुरा पुलिस की पहल: एडिशनल एसपी और टीआई ने नगर रक्षा समिति के सदस्यों को बांटे आईकार्ड

भोपाल राजधानी के गोविन्दपुरा थाना परिसर में शनिवार को नगर एवं ग्राम रक्षा समिति के...

पार्किंग विवाद में ऑटो चालक पर चाकू से जानलेवा हमला

भोपाल टीला जमालपुरा इलाके में पार्किंग को लेकर हुए विवाद में एक ऑटो चालक पर...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...