8.9 C
London
Sunday, March 29, 2026
Homeराज्य100 घंटे में खोजो गुंडों की कुंडली... गुजरात DGP का पुलिस को...

100 घंटे में खोजो गुंडों की कुंडली… गुजरात DGP का पुलिस को आदेश, ‘बुलडोजर’ संग बड़े एक्शन की तैयारी

Published on

अहमदाबाद

गुजरात में होली के मौके पर कानून-व्यवस्था को लेकर जारी किए रेड अलर्ट के बाद भी अहमदाबाद में गुंडागर्दी, वडोदरा में हिट एंड रन और सूरत में 6 साल की बच्ची से रेप के बाद डीजीपी विकास सहाय ने मोर्चा संभाल है। डीजीपी विकास सहाया ने अगले 100 घंटे में राज्य के सभी बड़े शहरों के सीपी और जिला पुलिस अधीक्षकों को गुंडों (असामाजिक तत्वों) की सूची बनाने के निर्देश दिए हैं। पुलिस को जीरो टॉलरेंस के साथ अपराध नियंत्रण के निर्देश दिए हैं। डीजीपी के ऑर्डर के बाद पूरे राज्य में पुलिस अलर्ट मोड में आ गई है। अहमदाबाद में खुलेआम गुंडागर्दी पर कांग्रेस ने सीधे सीएम भूपेंद्र पटेल और गृह मंत्री हर्ष संघवी के साथ पीएम मोदी को मॉडल पर सवाल उठाए थे।

क्या है 100 घंटे का प्लान?
डीजीपी विकास सहाय ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से सभी पुलिस कमिश्नर, रेंज प्रमुख और पुलिस अधीक्षकों के साथ एक बैठक आयोजित करके सख्ती के निर्देश दिए हैं। डीजीपी ने 100 घंटों में राज्यभर के पुलिस थाना क्षेत्रों में असामाजिक गुंडा तत्वों की सूची तैयार करने के आदेश हैं। इस सूची में शामिल किए जाने वाले तत्वों में वे लोग होंगे जो बार-बार शारीरिक अपराध, धमकी-उगाही, संपत्ति संबंधित अपराध, मादक पदार्थों और जुए का अवैध व्यापार करने, खनिज चोरी जैसे अपराधों में लिप्त हैं, और जो समाज में भय का माहौल पैदा करते हैं। इन तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के लिए पुलिस प्रमुख ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं।

बुलडोजर एक्शन की तैयारी!
डीजीपी ने गुंडा तत्वों द्वारा किए गए अवैध निर्माण, बिजली कनेक्शन, बैंकों के वित्तीय लेन-देन की जांच करने और कड़ी कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। इसके अलावा, उनके खिलाफ पासा (PASA) और तड़ीपार जैसे सख्त कदम उठाने को कहा है। सभी पुलिस अधिकारियों को इन आदेशों का पालन करने और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया गया है। डीजीपी के आदेश के बाद पूरे राज्य की पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई है। सूची बनने के बाद संबंधित जिला प्रशासन और निगमों द्वारा असामाजिक तत्वों की अवैध संपत्ति पर बुलडोजर एक्शन हो सकता है। अहमदाबाद में खुलेआम गुंडई करने वाले भावसार गैंग के गुर्गों पर पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की है तो वहीं अहमदाबाद नगर निगम में बुलडोजर एक्शन शुरू किया है।

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...