18.5 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeराज्यसंभल में सपा सांसद बर्क के पिता के खिलाफ FIR दर्ज, बिजली...

संभल में सपा सांसद बर्क के पिता के खिलाफ FIR दर्ज, बिजली कर्मचारियों को धमकाने का आरोप

Published on

संभल,

संभल में सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क के पिता ममलूक उर्रहमान के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. ममलूक बर्क पर आरोप है कि उन्होंने मीटर की रीडिंग लेने पहुंचे बिजली विभाग के कर्मचारियों को धमकी दी थी.

जानकारी के मुताबिक, जियाउर्रहमान बर्क के पिता ममलूक उर्रहमान बर्क के खिलाफ संभल के नखासा थाने में केस दर्ज किया गया है. बिजली विभाग के कर्मचारियों ने शिकायत दी थी कि जब वो उनके घर में मीटर की रीडिंग लेने गए थे तो ममलूक उर्हमान ने उन्हें धमकी दी थी. इस मामले में पुलिस भारतीय न्याय संहिता (BNS) की 352, 351(1) और 132 के तहत केस दर्ज किया गया है.

बता दें कि बिजली विभाग ने संभल के सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क के घर पर बिजली के इस्तेमाल में गड़बड़ी की जानकारी मिली थी. बिजली विभाग ने बताया था कि सांसद के परिसर में दो बिजली कनेक्शन हैं. एक कनेक्शन सांसद बर्क के नाम पर रजिस्टर्ड दो किलोवाट का है, जबकि दूसरा कनेक्शन उनके मृतक दादा शफीकुर्रहमान बर्क के नाम पर है. बिजली विभाग की टीम ने इस कनेक्शन को सील कर दिया है.

किस मामले में दर्ज हुआ ममलूक पर केस?
इससे दो दिन पहले संभल सांसद बर्क के घर पर बिजली विभाग की टीम नया मीटर लगाने पहुंची थी. बिजली विभाग की टीम के साथ भारी संख्या में पुलिसकर्मी और आरएएफ की टुकड़ी भी साथ थी. उसी मीटर की रीडिंग के लिए जब गुरुवार की सुबह टीम पहुंची तो सांसद के पिता ममलूक ने बिजली कर्मचारियों को धमकी देते हुए कहा, “हमारी सरकार आएगी तो हम देख लेंगे.” अब इसी मामले में पुलिस ने ममलूक उर्रहमान बर्क के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this