9.5 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeराज्यतारापुर एमआईडीसी की 1 कंपनी में लगी आग, 2 कंपनियां जलकर खाक,...

तारापुर एमआईडीसी की 1 कंपनी में लगी आग, 2 कंपनियां जलकर खाक, वहां काम कर रहे लोगों का क्या हुआ?

Published on

मुंबई

महाराष्ट्र के पालघर जिले के बोईसर-तारापुर एमआईडीसी स्थित केमिकल के एक कारखाने में रविवार को भीषण आग लग गई। अधिकारियों ने बताया कि ‘यूके एरोमेटिक एंड केमिकल कंपनी’ में भीषण आग लगी और इसने सलवाड़ शिवाजी नगर क्षेत्र स्थित एक और केमिकल यूनिट को भी अपनी चपेट में ले लिया। अधिकारियों ने बताया कि मौके पर दमकल विभाग की गाड़ियां मौजूद हैं और आग बुझाने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस घटना में अभी तक किसी के घायल होने की कोई सूचना नहीं है।

आग लगने के कारणों का पता नहीं
अधिकारियों ने बताया कि यूके एरोमेटिक और केमिकल के कारखानों में आग लगने के तुरंत बाद वहां से श्रमिकों को सुरक्षित रूप से बाहर निकाला गया। इससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया। हालांकि आग लगने से कारखाना पूरी तरह तबाह हो गया है। उन्होंने बताया कि आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

घटना का वीडियो भयानक
इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें औद्योगिक इकाई में भीषण आग और इसमें से काले धुएं का गाढ़ा गुबार निकलता हुआ नजर आ रहा है। पालघर अग्निशमन नियंत्रण कक्ष को शाम करीब 6:20 बजे घटना के बारे में सूचना मिली थी। इसके बाद तुरंत दमकल विभाग की गाड़ियों को मौके पर भेज कर अभियान शुरू किया गया।

2 घंटे बाद आग पर काबू
आग बुझाने के लिए कई दमकल गाड़ियां और पानी के टैंकर मौके पर भेजे गए, लेकिन करीब दो घंटे बाद भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका।

Latest articles

भीषण गर्मी से तपने लगा मध्य प्रदेश, पारा 45 डिग्री पार, मालवा-निमाड़ में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। बीते दिनों आंधी-बारिश...

सीएम शुभेंदु का बड़ा कदम: बंगाल के स्कूलों में अब वंदे मातरम गीत गाना अनिवार्य, सख्ती से पालन करने का निर्देश

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में...

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

More like this

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...