29.3 C
London
Friday, June 19, 2026
Homeराज्यगाजियाबाद के लोनी में लगी आग, दो बच्चों की जलकर मौत, मच्छर...

गाजियाबाद के लोनी में लगी आग, दो बच्चों की जलकर मौत, मच्छर भगाने के लिए अगरबत्ती जलाना हुआ जानलेवा

Published on

गाजियाबाद

उत्तर प्रदेश के लोनी में आग लगी में दो बच्चों की मौत का मामला सामने आया है। घटना लोनी क्षेत्र के प्रशांत विहार की है। एक छोटी सी लापरवाही जानलेवा साबित हुई थी। परिवार ने मच्छरों को भगाने के लिए अगरबत्ती जलाई थी। उसे बुझाना भूल गए। देर रात मकान में आग लगने के कारण लोग घबरा गए। परिवार के लोगों ने जब तक आग पर काबू पाया उस समय तक दोनों बच्चे बुरी तरह से झुलस गए थे। बच्चों को जब तक अस्पताल में ले जाया गया, एक की मौत हो गई। दूसरे ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

लाए थे मच्छर भगाने वाली अगरबत्ती
लोनी के प्रशांत विहार में नीरज अपने परिवार के साथ रहते हैं। उन्होंने बताया कि रात में वह पत्नी बाहर के कमरे में सोए हुए थे। बच्चे अंदर के कमरे में थे। लाइट नहीं थी। मच्छर काफी लग रही थी। पास की दुकान से मच्छरों को भगाने के लिए वे अगरबत्ती ले आए। कमरे में इसे जलाया था। इसी से आग भड़क गई।

देर रात लगी आग
मकान में रात करीब 2:30 बजे आग लग गई। इस हादसे में अंश और उसके भाई अरुण की मौत हो गई। पिता नीरज ने बताया कि रात में जब आग लगी थी तो घर में धुआं भर गया था। वह अपनी पत्नी के साथ बाहर आ गए। बाद में आसपास के लोग जुटे तो बच्चों के बारे में पूछा। उन्हें बच्चों का ख्याल आया। आग बुझाए जाने के बाद जब वे कमरे में गए तो देखा तो दोनों बच्चे जले हुए थे।

धमाके के साथ लगी आग
मामले को लेकर परिजनों ने कहा कि धमाके के कारण आग लग गई। इस घटना में कमरे में सो रहे नीरज के दो बेटे अरुण 16 और वंशु 14 आग की चपेट में आकर बुरी तरह से घायल हो गए। वंशु की मौके पर मौत हो गई। अरुण को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी भी मौत का मामला सामने आया है।

Latest articles

मप्र विधानसभा के मानसून सत्र में पेश होगा अवैध कॉलोनियों पर सख्त कानून, 10 साल तक की सजा का प्रावधान

भोपाल। प्रदेश में अवैध कॉलोनियों के निर्माण पर लगाम लगाने के लिए राज्य सरकार...

मानसून की सुस्त चाल से चिंता बढ़ी; राज्य में बारिश में 39% की कमी, 39 ज़िलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। इस साल मध्य प्रदेश में मानसून की रफ़्तार धीमी रही है। आमतौर पर...

अमेरिका-ईरान जंग खत्म, तय तारीख से एक दिन पहले ही समझौता, ट्रम्प चिल्लाकर बोले- डील साइन हो गई

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म करने के लिए अंतरिम समझौते...

MP में NEET परीक्षा के लिए हाई-सिक्योरिटी अलर्ट: CRPF की निगरानी में आएंगे पेपर; सेंटर्स पर लगेंगे जैमर और CCTV

भोपाल। मेडिकल और डेंटल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 21 जून को आयोजित होने...

More like this

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

राजस्थान में सुशासन की नई मिसाल: भजनलाल सरकार के ‘ग्रामीण सेवा शिविरों’ से 5.76 लाख से अधिक नागरिक लाभान्वित

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा 'प्रशासन को गांव-गांव और...