8 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeराज्यलखीमपुर में BJP विधायक सौरभ सिंह पर फायरिंग, पत्नी के साथ नाइट...

लखीमपुर में BJP विधायक सौरभ सिंह पर फायरिंग, पत्नी के साथ नाइट वॉक के दौरान चली गोली

Published on

लखीमपुर खीरी,

यूपी के लखीमपुर खीरी जिले में BJP विधायक सौरभ सिंह सोनू पर हवाई फायरिंग की सनसनीखेज वारदात सामने आई है. बताया जा रहा है कि विधायक अपनी पत्नी के साथ नाइट वॉक कर रहे थे. इसी दौरान उन्होंने घर के पास बाइक सवार दो युवकों को देखा. दोनों नशे में थे. टोकने पर वो गलत शब्द बोलने लगे. जब विधायक ने जवाब दिया तो हवाई फायर कर भाग गए. फिलहाल, विधायक द्वारा पुलिस में शिकायत दी गई है. पुलिस जांच-पड़ताल में जुट गई है.

पूरा मामला लखीमपुर खीरी के सदर कोतवाली क्षेत्र का है, जहां बुधवार रात फायरिंग से दहशत फैल गई. दरअसल, कस्ता से बीजेपी विधायक सौरभ सिंह सोनू से दो युवक उलझ गए थे. बहस के बाद उन्होंने हवाई फायरिंग कर दी. गनीमत रही कि गोली किसी को लगी नहीं. घटना के वक्त विधायक के गनर साथ में नहीं थे.

विधायक सौरभ सिंह के मुताबिक, वह रोजाना डिनर के बाद घर के बाहर टहलते हैं. कल भी टहल रहे थे. उस वक्त रात के करीब 10 बज रहे थे. तभी घर से 50-100 मीटर दूरी पर बाइक सवार दो युवक खड़े थे और गलत शब्दों में बात कर रहे थे. जब विधायक ने उन्हें टोंका तो वे बहस करने लगे. ललकारने पर हवाई फायर झोंक दिया. अगर वे सीधे फायर करते तो बड़ी घटना घटित हो सकती थी.

बीजेपी विधायक ने कहा कि रात में टहलना उनके रूटीन में शामिल है. आशंका है कि युवकों को पहले से जानकारी होगी. गनीमत रही कि गोली किसी को लगी नहीं, वरना बड़ा हादसा हो जाता. फिलहाल, विधायक सौरभ सिंह ने पुलिस-प्रशासन से इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है.

विधायक ने इस घटना को अपनी हत्या की कोशिश करार दिया. उनका कहना है कि इस घटना में उन्हें निशाना बनाया गया, क्योंकि यह बात आरोपियों को मालूम थी कि वह रोजाना शाम को नाइट वॉक पर निकलते हैं. घटना के समय उनका गनर थोड़ी दूरी पर था. फिलहाल, पुलिस जांच कर रही है. आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके.

उधर, सौरभ सिंह पर हुई हवाई फायरिंग के मामले की जांच करने पहुंचे लखीमपुर के सीओ रमेश कुमार तिवारी को पीड़ित विधायक के पिता व पूर्व राज्यसभा सांसद जुगल किशोर ने खूब खरी-खोटी सुनाई. पूर्व सांसद ने सीओ सिटी से कहा कि क्या बाबा के पीरियड में पुलिस इतनी निष्क्रिय हो जाएगी. मुझे नहीं लगता है कि आप लोग यहां रहने लायक है. मैं मुख्यमंत्री जी के सामने ये बात रखूंगा. यहां कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है.

Latest articles

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...

केंद्रीय मंत्री गडकरी से मिले सीएम भगवंत मान: पंजाब को मिला 400 करोड़ का फंड, कई सड़क परियोजनाओं को हरी झंडी

नई दिल्ली/चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय...

More like this