9.8 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराज्यबैंककर्मी बनकर की पहली कॉल...फिर इंस्पेक्टर की एंट्री, नामी सिंगर को 'डिजिटल...

बैंककर्मी बनकर की पहली कॉल…फिर इंस्पेक्टर की एंट्री, नामी सिंगर को ‘डिजिटल अरेस्ट’ करके हड़पे 1.2 करोड़

Published on

मुंबई:

मुंबई में डिजिटल अरेस्ट का एक और बड़ा मामला सामने आया है। जालसाजों ने 70 साल के बुजुर्ग शास्त्रीय गायक को 18 दिनों तक ‘डिजिटल अरेस्ट’ में रखा। इस दौरान उन्होंने 1.2 करोड़ रुपये ट्रांसफर करवा लिए। जालसाजों ने उन पर मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप लगाया और 18 दिनों तक उनकी निगरानी की। जालसाजों ने इस दौरान कानूनी कार्रवाई की धमकी देने के बाद उन्हें फंड ट्रांसफर करने के लिए धमकाया। इस दौरान उन्होंने किसी से भी बात नहीं करने को कहा।

अज्ञात नंबर से आया कॉल
70 के दशक में देश के प्रसिद्ध हिंदुस्तानी शास्त्रीय गायक और संगीतकार रहे बुजुर्ग ने धोखाधड़ी का शिकार होने के बाद अब मुंबई पुलिस उत्तर क्षेत्र साइबर सेल में शिकायत की है। पुलिस ने बुजुर्ग की शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में बुजुर्ग ने बताया कि है 31 जनवरी को एक अज्ञात नंबर से फोन आया। कॉल करने वाले ने बैंक कर्मचारी होने का दावा किया और कहा कि उसका मोबाइल नंबर एक क्रेडिट कार्ड से जुड़ा हुआ है। जिस पर 1 लाख रुपये तक का बकाया है। बकाया राशि का भुगतान न करने पर उसे कानूनी कार्रवाई की धमकी दी गई। इसके बाद कॉल को एक पुलिस इंस्पेक्टर से जोड़ा गया।

मनी लॉन्ड्रिंग का दिखाया खौफ
पुलिस इंस्पेक्टर बनकर एक जालसाज ने वरिष्ठ नागरिक पर मनी लॉन्ड्रिंग में शामिल होने का आरोप लगाया। शिकायतकर्ता को एक पत्र भी दिया गया जिसमें कहा गया था कि सुप्रीम कोर्ट इस मामले की जांच कर रहा है। जालसाज ने दावा किया कि वरिष्ठ नागरिक का बैंक खाता 300 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले से जुड़ा हुआ है। उन्होंने आगे आरोप लगाया कि मनी लॉन्ड्रिंग से 2 करोड़ रुपये वरिष्ठ नागरिक के बैंक खाते में ट्रांसफर किए गए थे। इसके अलावा 25 लाख रुपये का कमीशन भी मिला था।।

कैसे किया डिजिटल अरेस्ट?
शिकायत में बुजुर्ग ने बताया है कि जालसाजों किसी से बात करने से मना किया गया और चेतावनी दी गई कि उन पर नज़र रखी जा रही है। घर से बाहर निकलने से पहले उन्हें जालसाजों से अनुमति लेनी होगी। बुजुर्ग ने उनके निर्देश पर सावधि जमा और म्यूचुअल फंड को भुनाया। उन्होंने पांच लेन-देन में आरटीजीएस के माध्यम से 1.2 करोड़ रुपये का भुगतान किया। जब उसे एहसास हुआ कि उसके साथ धोखा हुआ है, तो उसने साइबर पुलिस से संपर्क किया। साइबर हेल्पलाइन ‘1930’ की सहायता से, वरिष्ठ नागरिक के लगभग 13 लाख रुपये ब्लॉक किए गए। इसके अलावा जालसाजों से जुड़े 30 से अधिक बैंक खातों को साइबर पुलिस ने फ्रीज कर दिया है।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...