9.6 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराज्यपहले सीओ साहब ने कट्टा चमकाया, फिर बोले कि AI ने बनाया......

पहले सीओ साहब ने कट्टा चमकाया, फिर बोले कि AI ने बनाया… पुलिस का इशारा- बुड़बक बूझते हैं क्या?

Published on

छपरा

नगर प्रखंड के सीओ अभिषेक कुमार मुश्किल में फंस गए हैं। कार्यालय कैंपस में हथियार लहराते के मामले में उनके ऊपर प्राथमिकी दर्ज कर दी गई है। जिले के नगरा सीओ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा था। इसमें दिख रहा है कि कार्यालय कक्ष में उनके द्वारा कट्टा लहराया जा रहा है। वायरल वीडियों में दिख रहे हाथ में कट्टा लिये व्यक्ति नगरा अंचलाधिकारी अभिषेक कुमार बताए जा रहे हैं।

पहले सीओ साहब ने कट्टा चमकाया
इस वीडियो के तेजी से वायरल होने के बाद सीओ ने इस पर संज्ञान लेते हुए स्थानीय थाना में एक आवेदन देकर एआई तकनीक से वीडियो बनाकर उन्हें बदनाम करने की साजिश बताया। लेकिन सदर एसडीओ लक्ष्मण तिवारी और एडिशनल एसपी राज किशोर सिंह के नेतृत्व में गई जांच टीम ने इस वीडियो को सही मानते हुए प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया।

अब कह रहे कि किसी ने AI से बनाया
इसके पूर्व थाने को दिए आवेदन में सीओ ने कहा था कि सोमवार 24 मार्च को उनके मोबाइल फोन नम्बर पर कई लोगों ने फोन करके यह बताया कि एक वीडियो वायरल है। उसमें उनके द्वारा कार्यालय में हथियार लहराते हुए दिखाया जा रहा है। सीओ ने कहा है कि उन्हे ऐसा लग रहा कि कुछ अज्ञात लोगों द्वारा उनकी छवि को धूमिल करने के उद्देश्य से एआई तकनीक का प्रयोग कर इस प्रकार का वीडियो को बनाया गया है। ऐसे लोग जानबूझ कर वीडियो बना कर वायरल कर रहे हैं।

पुलिस बोली- एकदम साफ झूठ, कट्टा-आदमी दोनों सही
सारण के एसपी कुमार आशीष ने बताया कि इस मामले में जांच के बाद प्राथमिक की दर्ज कर दी गई है और विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार कुछ लोगों ने सीओ को धमकी दी थी जिससे बचने के लिए उन्होंने एक अवैध पिस्तौल खरीद कर मंगाया था और इसी दौरान किसी ने उनका वीडियो बना लिया जो सोशल मीडिया में वायरल होने लगा।

Latest articles

शुभेंदु अधिकारी पीए हत्याकांड में बंगाल पुलिस ने बलिया के राज सिंह को किया गिरफ्तार, चुनाव लड़ चुका है आरोपी

बलिया। बलिया का नाम पश्चिम बंगाल के चर्चित शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक (पीए)...

मप्र में कहीं आंधी-बारिश तो कहीं पारा 45 डिग्री पार, लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम पूरी तरह दो हिस्सों में बंटा नजर आ रहा...

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...