19.6 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeराज्यपहले राज्यपाल से मीटिंग फिर दोनों नेताओं को लेकर दिल्ली पहुंचे सीएम,...

पहले राज्यपाल से मीटिंग फिर दोनों नेताओं को लेकर दिल्ली पहुंचे सीएम, अमित शाह से सीक्रेट मीटिंग, सियासी हलचलें तेज

Published on

रायपुर

छत्तीसगढ़ के सीएम बुधवार को दिल्ली दौरे के लिए रवाना हो गए हैं। सीएम का यह दिल्ली दौरा अहम माना जा रहा है। सीएम के दौरे को लेकर कई तरह की सियासी अटतकलें लगाई जा रही हैं। सीएम यहां बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात कर कैबिनेट विस्तार को लेकर चर्चा करेंगे। छत्तीसगढ़ में कैबिनेट विस्तार को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं। इसी बीच सीएम के दिल्ली दौरे ने एक बार फिर से राज्य की सियासत में अटकलों के बाजार को गर्म कर दिया है। सीएम के साथ दोनों डेप्युटी सीएम अरुण साव और विजय शर्मा भी मौजूद हैं। बताया जा रहा है कि तीनों नेता अमित शाह से मुलाकात करेंगे।

राज्यपाल से की थी मुलाकात
छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने सोमवार को राज्यपाल रमेन डेका से मुलाकात की थी। सीएम करीबी 30 मिनट तक राजभवन में थे। हालांकि इस मुलाकात को सौजन्य मुलाकात बताया गया था। राज्यपाल से मुलाकात को लेकर सीएम साय ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी थी। तब भी अटकलें लगाई गई थी कि सीएम ने नगरीय निकाय चुनाव और राज्य में कैबिनेट विस्तार को लेकर अटकलें लगाई हैं।

दिल्ली में ही रात्रि विश्राम करेंगे सीएम
सीएम विष्णुदेव साय के शेड्यूल के हिसाब से सीएम 6 बजे रायपुर एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना हुए हैं। सीएम दिल्ली में ही रात्रि विश्राम करेंगे। हालांकि इस बात की जानकारी नहीं दी गई है कि दिल्ली दौरे में सीएम किन-किन नेताओं से मुलाकात करेंगे। सीएम के दिल्ली दौरे से पहले छत्तीसगढ़ को केंद्र सरकार ने बड़ी सौगात दी है। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के दूसरे चरण के लिए राज्य को 15 हजार नए आवास स्वीकृत किए गए हैं।

दो नेता बन सकते हैं मंत्री
छत्तीसगढ़ में अभी दो नेताओं को कैबिनेट मंत्री बनाया जा सकता है। बृजमोहन अग्रवाल के इस्तीफे के बाद शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी भी सीएम साय के पास है। ऐसे में माना जा रहा है कि राज्य में जल्द ही कैबिनेट विस्तार हो सकता है। हालांकि सूत्रों का कहना है कि कैबिनेट विस्तार को नगरीय निकाय चुनाव तक टाला जा सकता है। छत्तीसगढ़ विधानसभा की शीतकालीन सत्र 16 दिसंबर से शुरू हो रहा है। ऐसे में सीएम के दिल्ली दौरे को कई एंगल से जोड़कर देखा जा रहा है। सीएम ने भी दिल्ली दौरे को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है।

Latest articles

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान का आधार : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान की...

विकसित भारत शिक्षा अधिनियम विधेयक-2025 पर सीएम भगवंत मान की आपत्ति, केंद्र से पुनर्विचार की मांग

चंडीगढ़। भगवंत मान ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र लिखकर प्रस्तावित ‘विकसित...

बंद हो चुके स्कूल में कर दिया शिक्षक का तबादला, कोर्ट और कलेक्टर तक पहुंचा मामला

भोपाल। मप्र के स्कूल शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली एक बार फिर सवालों के घेरे...

More like this