8.5 C
London
Sunday, March 22, 2026
Homeराज्यपहले पेड़ लगाया, अब हटाने का आदेश, श्रीकांत त्‍यागी की सोसायटी के...

पहले पेड़ लगाया, अब हटाने का आदेश, श्रीकांत त्‍यागी की सोसायटी के सामने गजब ड्रामा

Published on

नोएडा

नोएडा की ग्रैंड ओमेक्‍स सोसायटी में विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार शाम को श्रीकांत त्‍यागी की पत्‍नी ने सोसायटी के पार्क में दोबारा वहीं पौधे लगा दिए जिनकी वजह से पूरा विवाद शुरू हुआ था। सोमवार को इन्‍हीं को लगाने के लिए त्‍यागी समाज के नेता मांगेराम त्‍यागी ने 24 घंटे का अल्‍टीमेटम दिया था। सोसायटी के विरोध के बीच पेड़ लगा दिए गए। सोसायटी के बाकी निवासियों की नाराजगी को देखते हुए नोएडा प्राधिकरण के अधिकारी और पुलिस ने 48 घंटे का समय देकर सोसाइटी के कॉमन एरिया में लगे सभी पेड़ों को हटाने का आदेश दे दिया। उसके बाद देर शाम किसान नेता मांगेराम त्यागी अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ ग्रैंड ओमेक्स सोसायटी के गेट पर पहुंच धरने पर बैठ गए हैं।

मांगेराम त्यागी का कहना था कि हम पिछले डेढ़ महीने से मेरठ में बैठे हुए हैं, कल नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों ने हमें 24 घंटे का समय दिया था कहा था कि 24 घंटे बाद पेड़ सोसाइटी में लगा दिए जाएंगे। आज जब 29 घण्टे बाद भी पेड़ ना लगाए गए तो श्रीकांत त्‍यागी की पत्‍नी अनु त्यागी ने खुद वहां पर पेड़ लगाने के लिए मंगाए। जिसके बाद सोसायटी के लोगों ने हंगामा किया है।

अड़ गए त्‍यागी समर्थक
मांगेराम ने आगे कहा, अब प्राधिकरण ने 48 घंटे का समय दिया है जिसके भीतर इन पेड़ों को हटाने को कहा है। हम यहां इसलिए बैठे हैं कि जब हमें 24 घंटे का समय देकर पेड़ लगाने को कहा था तो फिर अब 48 घंटे का समय देकर क्यों हटाया जा रहा है मांगेराम त्‍यागी बोले, ‘हमने प्राधिकरण के अधिकारियों से कहा है कि सोसाइटी में कई और जगह अवैध अतिक्रमण हैं, उन्हें भी प्राधिकरण 48 घण्टे में तोड़े या अनु के घर पर जो तोड़फोड़ हुई है उसे दोबारा बनाया जाए।

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...