8.2 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeराज्यदो दिन की बारिश में बिहार पर मंडराया बाढ़ का खतरा, इस...

दो दिन की बारिश में बिहार पर मंडराया बाढ़ का खतरा, इस जिले के कई गांव पानी-पानी

Published on

सीतामढ़ी

बिहार के सीतामढ़ी जिले में पिछले दिनों मात्र दो दिन बारिश हुई, लेकिन पड़ोसी देश नेपाल के तराई क्षेत्रों में लगातार बारिश होने की खबर मिल रही है। इस कारण भारतीय क्षेत्र की नदियां पूरी तरह से उफान पर है। नदियों का पानी फिलहाल जिले के तीन प्रखंडों के चार दर्जन से अधिक गांवों को प्रभावित किए हुए है। कई गांवों में बाढ़ का पानी सड़कों पर बह रहा है। यूं समझिए कि मॉनसून के पहले दौर की बारिश ही सीतामढ़ी के लिए आफत बन कर आई है।

इन नदियों में आई बाढ़
नेपाल क्षेत्र में हुई भारी वर्षा के चलते सोनबरसा प्रखंड से गुजरने वाली अधवारा समूह के झीम नदी के साथ लखनदेई नदी भी उफनाई हुई है। शुक्रवार की शाम से फिर नदी का जलस्तर बढ़ने लगा और पानी बाहर आने लगा, जिसके चलते पुरन्दाहा राजबाड़ा पश्चिमी पंचायत के लालबंदी गांव में पानी घुस गया। इतना ही नहीं, सोनबरसा चौक से राजबाड़ा मुजौलिया जाने वाली रोड में भी ब्रह्मस्थान के समीप दो फीट पानी रोड पर बहने लगा।

पानी से घिरा बसतपुर गांव
लालबंदी गांव में बाढ़ का पानी चला गया है। दर्जनों घरों में पानी घुस गया है। वहीं, बसतपुर और जहदी गांव चारों तरफ से पानी घिरे हुए हैं। बसतपुर गांव के समीप झीम नदी में बने डायवर्सन के बह जाने से आवागमन बिल्कुल ठप हो गया है। उधर, झीम नदी का पानी भारत-नेपाल सीम होते हुए सोनबरसा के पटेल नगर से पश्चिम पूरे सरेह में तीन फीट तक बह रहा है। एसएसबी मुख्य नाका हनुमान चौक से नेपाल के मलंगवा जाने वाली सड़क में बॉर्डर पर तीन फीट से अधिक पानी बह रहा है।

बाढ़ को लेकर मुस्तैद है प्रशासन
बाढ़ और सड़कों पर पानी के चलते सोनबरसा प्रखंड के दर्जन से अधिक गांवों के लोगों को आवागमन में काफी कठिनाई हो रही है। लोग ट्रैक्टर से आवागमन कर रहे हैं। लखनदेई नदी में पानी बढ़ जाने से छोटी भाडसर गांव के समीप सरेह में पानी बह रहा है। सीओ शिल्पी कुमारी और बीडीओ सत्येन्द्र कुमार यादव लगातार औचक निरीक्षण कर रहे हैं और बाढ़ की स्थिति के संबंध में वरीय पदाधिकारी को खबर भी दे रहे हैं।

Latest articles

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...