15.6 C
London
Tuesday, May 12, 2026
Homeराज्यपीलीभीत में बाढ़ से बही पुलिया, हवा में लटका रेलवे ट्रैक, वीडियो...

पीलीभीत में बाढ़ से बही पुलिया, हवा में लटका रेलवे ट्रैक, वीडियो हुआ वायरल

Published on

पीलीभीत

यूपी में भारी बारिश की वजह से नदियां में बाढ़ आई हुई है। पूर्वी जिलों के हालात ज्‍यादा खराब हैं। बारिश की वजह से सड़कें बह गई हैं, नहरें कटने से गांव डूब गए हैं। पीलीभीत में रेलवे ट्रैक पर बनी एक पुलिया तेज पानी से होने वाले कटाव में बह गई है। पुलिया के बह जाने से केवल रेल की पटर‍ियां हवा में लटकी हुई हैं। लोग उस पर चलकर दूसरी तरफ जा रहे हैं। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।

यह कटाव पीलीभीत जंक्‍शन से मैलानी जंक्‍शन तक बनाए गए रेलवे ट्रैक पर हुआ है। शाहगंज स्‍टेशन और संडई हॉल्‍ट के बीच बहने वाले सकरिया नाले के उफनने से पुलिया पानी में बह गई। इससे रेलवे ट्रैक क्षतिग्रस्‍त हो गया। रेल ट्रैक पर आए इस खतरे को देखने के बाद रेल प्रशासन ने पीलीभीत होकर लखनऊ जाने वाली ट्रेनों को कैंसल कर दिया है। इसी तरह पीलीभीत से टनकपुर जाने वाली सभी ट्रेनों का संचालन भी बंद किया गया है।

पीलीभीत में शारदा नदी में आई बाढ़ से सड़क मार्ग बुरी तरह क्षतिग्रस्‍त हो गई हैं। बाढ़ का पानी कई गांवों के अंदर घुस चुका है। खेत डूब चुके हैं जिनकी वजह से फसलें बुरी तरह से तबाह हुईं। ताजा आंकड़ों के मुताबिक, करीब 20 गांवों का संपर्क जिला मुख्यालय से टूट चुका है।

Latest articles

PM की ईंधन बचत की अपील का बना मजाक, BJP नेता 200 गाड़ियों के काफिले के साथ पदभार ग्रहण करने पहुंचे भोपाल

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनता से पेट्रोल-डीजल की बचत की अपील के बीच...

सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है सौंफ, जीरा और अजवाइन का पानी

Health Tips: सुबह खाली पेट सौंफ, जीरा और अजवाइन का पानी पीना सेहत के...

मप्र में आग उगल रहे सूरज, पारा 45 डिग्री पार, 6 जिलों में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्यप्रदेश में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। बीते कई दिनों तक...

नीट यूजी 2026 की परीक्षा रद्द, 3 मई को हुई थी आयोजित, पेपर लीक के बाद NTA ने लिया फैसला

नई दिल्ली। नीट यूजी (NEET UG) परीक्षा 2026 से जुड़ी इस वक्त की बड़ी...

More like this

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व: प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव : मुख्यमंत्री साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार को राजधानी रायपुर के महादेव घाट स्थित हाटकेश्वर...

आध्यात्मिक विरासत और राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक है सोमनाथ मंदिर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को गुजरात के सोमनाथ मंदिर में आयोजित 'सोमनाथ अमृत...