8.2 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeराज्यएयरपोर्ट पर सामान चेकिंग में मिली बांसुरी, सुरक्षाकर्मी ने कहा 'कुछ बजाओ',...

एयरपोर्ट पर सामान चेकिंग में मिली बांसुरी, सुरक्षाकर्मी ने कहा ‘कुछ बजाओ’, बंदे ने जो सुनाया… 44000000 व्यूज आ गए

Published on

रायपुर:

एक बांसुरी वादक ने रायपुर एयरपोर्ट पर ऐसा समां बांधा कि हर कोई झूम उठा। इस वीडियो में राजस्थान के रहने वाले मेहबूब ने एयरपोर्ट स्टाफ के अनुरोध पर बॉलीवुड का हिट गाना ‘तेरी मिट्टी’ बजाया। उनके बैग में बांसुरी देखकर स्टाफ ने उनसे परफॉर्मेंस करने को कहा। मेहबूब के इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर 44 मिलियन से ज्यादा बार देखा गया है।

रूटीन चैकिंग के दौरान मिला बांसुरी वाला बैग
जब एयरपोर्ट के कर्मचारियों ने एक यात्री के बैग में बांसुरी का बंडल देखा, तो उन्हें उम्मीद नहीं थी कि उन्हें लाइव कंसर्ट सुनने को मिलेगा लेकिन ऐसा ही हुआ। मेहबूब नाम के इस कलाकार ने अपनी बांसुरी से सबका दिल जीत लिया।

सामान चेक कर रहे थे सुरक्षाकर्मी
वीडियो में दिखता है कि सुरक्षाकर्मी मेहबूब का सामान चेक कर रहे हैं। उनके बैग में बहुत सारी बांसुरी दिखती हैं फिर मेहबूब एक बांसुरी उठाते हैं और ‘तेरी मिट्टी’ गाने की धुन बजाना शुरू कर देते हैं। मेहबूब ने वीडियो के साथ लिखा, ‘रायपुर एयरपोर्ट पर, हमने एयरपोर्ट स्टाफ के कहने पर एक छोटी सी परफॉर्मेंस दी! संगीत प्रेमियों के बीच एयरलाइन स्टाफ के साथ मस्ती, संगीत से जुड़कर खुशी हुई।’

यूजर्स को भी पंसद आया वीडियो
वहां मौजूद लोग मुस्कुरा रहे थे और अपने फोन से वीडियो बना रहे थे। एक यूजर ने कमेंट किया, ‘वाह, अद्भुत, यह बिल्कुल शानदार है।’ एक अन्य ने लिखा, ‘अद्भुत भाई, यह बहुत अच्छा है।’

सुरक्षा अधिकारी के साथ की जुगलबंदी
एक और वीडियो में, जो जयपुर एयरपोर्ट का है, मेहबूब एक सुरक्षा अधिकारी के साथ मिलकर गाना गा रहे हैं। सुरक्षा अधिकारी ‘तू जाने ना’ गा रहे हैं और मेहबूब बांसुरी बजाकर उनका साथ दे रहे हैं। मेहबूब ने लिखा, ‘एक ऐसे अधिकारी के साथ ताल मिलाकर खुशी हुई, जिनकी आवाज में सूफी बॉलीवुड की आत्मा थी। जब दिल मिलते हैं, तो एक एयरपोर्ट भी महफिल बन जाता है।’

Latest articles

पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में सुरक्षा बलों पर फायरिंग; 5 घायल, कोलकाता में TMC ऑफिस पर चला बुलडोजर

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हिंसा की घटनाएं शुरू हो गई हैं।...

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...