11.4 C
London
Friday, April 17, 2026
Homeराज्यताजमहल के पीछे फ्लायर्स ने लगाई छलांग, रेडबुल के फोटोशूट पर ऐक्शन...

ताजमहल के पीछे फ्लायर्स ने लगाई छलांग, रेडबुल के फोटोशूट पर ऐक्शन में आया ASI

Published on

आगरा

विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक इमारत ताजमहल के संरक्षण में बनाए नियमों की धज्जियां उड़ रही हैं। एएसआई की संरक्षित इमारत मेहताब बाग में सोमवार को एनर्जी ड्रिंक रेडबुल की ब्रांडिंग की गई। कंपनी की ओर से तीन फ्लायर्स ने हजारों फीट ऊंची पैरा जंपिंग की। इसके बाद एएसआई के संरक्षित पार्क मेहताब बाग में कंपनी के ब्रांड का छपा सूट पहनकर फोटो शूट किए गए जो कि नियमों के विपरीत थे। उन्हेें अपने कमर्शियल पेज पर अपलोड भी किया गया।

हैरत की बात यह है कि इसकी जानकारी एएसआई के अधिकारियों को तीसरे दिन हुई जब एनर्जी ड्रिंक रेडबुल के इस करतब का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। एएसआई के अधिकारियों ने थाना एत्माद्वौला में कंपनी को कोड करते हुए तीन अज्ञात फ्लायर्स के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के मुताबिक ताजमहल के पास मेहताब बाग, ग्यारह सीढ़ी की 100 मीटर की परिधि के अंतगर्त कोई भी कमर्शियल गतिविधि नहीं हो सकती है, लेकिन सोमवार को एएसआई के अधिकारियों और अधिकारियों ने अपनी आंखे बंद कर लीं। हैरत अंगेज करतब करते हुए फ्लायर्स ने ताजमहल के पीछे में हजारों फीट की छलांग लगाई थी।

वीडियो और फोटो भी शूट कराए गए
इसके बाद तीनों सोल फ्लायर्स मेहताब बाग पहुंचे और प्लेटफॉर्म पर वीडियो और फोटो भी शूट कराए गए। जिनमें कंपनी की ब्रांडिंग की गई। बताया जा रहा है कि इस दौरान एएसआई के तीन कर्मचारी और तीन सिक्योरिटी के कर्मचारी तैनात रहे, लेकिन किसी ने इस गतिविधि को करने की अनुमति तक की जांच नहीं की।

मेहताब बाग के सहायक संरक्षण रवि मिश्रा का कहना है कि उन्हें जब इसकी जानकारी हुई तो वे बुधवार सुबह जांच के लिए पहुंच गए थे। उन्होंने इस बारे में थाने में शिकायत दर्ज कराई है। जिसमें कंपनी को कोड करते हुए तीन अज्ञात को शामिल किया है।

ड्रेस पर छपा था कंपनी का ब्रांड
एएसआई की संरक्षित इमारत मेहताब बाग में सोमवार को एनर्जी ड्रिंक रेडबुल की ब्रांडिंग की गई। कंपनी के ब्रांड का नाम छपा होने वाली यूनिफॉर्म पहनकर प्रोमोटर्स मेहताब बाग में दाखिल हो गए और जमकर फोटो-वीडियो शूट किए गए। हैरत की बात है कि इस काम के लिए कंपनी ने एएसआई से कोई अनुमति नहीं ली थी।एएसआई के सुप्रीटेंडेंट राजकुमार पटेल का कहना है कि उन्हें नहीं मालूम की उनके पास कंपनी का नाम छपा हुआ सूट कहां से मिला। इसके अलावा ताजमहल में 40 हजार पर्यटक आते हैं। सभी चीजों की जानकारी उन्हें नहीं रहती है।

Latest articles

बटाला को ₹176 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, सीएम मान ने की नए बस स्टैंड की घोषणा

सुखबीर बादल पर परिवार को बचाने के आरोप लगाए गुरदासपुर। पंजाब में गुरदासपुर के बटाला...

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

राज्यमंत्री गौर ने किया 6.20 करोड़ की लागत के सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन

अयोध्या बायपास से विदिशा की कनेक्टिविटी और सुलभ करेगी 3 किलोमीटर लंबी सड़क भोपाल। पिछड़ा...

ग्रीनको सर्टिफिकेशन के लिए तीन सदस्‍यीय ऑडिटर दल ने किया ऑडिट

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में मै.सीआईआई (CII) द्वारा पर्यावरण के मानकों के अनुसार ग्रीनको सर्टिफिकेशन...

More like this

बटाला को ₹176 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, सीएम मान ने की नए बस स्टैंड की घोषणा

सुखबीर बादल पर परिवार को बचाने के आरोप लगाए गुरदासपुर। पंजाब में गुरदासपुर के बटाला...

अशोक मित्तल के ठिकानों पर ED की रेड पर CM मान ने कसा तंज, कहा- पंजाब चुनावों की तैयारियां शुरू हो गई हैं…

चंडीगढ़। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और...

बिहार के 24वें मुख्यमंत्री बने सम्राट चौधरी, JDU से विजय चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव ने ली डिप्टी CM पद की शपथ

पटना। सम्राट चौधरी बिहार 24वें मुख्यमंत्री बन गए हैं। उन्होंने ईश्वर के नाम पर...