14.9 C
London
Monday, March 23, 2026
Homeराज्यजिसका मुझे था इंतजार... पटना में अमित शाह की होगी नीतीश से...

जिसका मुझे था इंतजार… पटना में अमित शाह की होगी नीतीश से मुलाकात, सीट शेयरिंग को लेकर आएगा बड़ा अपडेट

Published on

पटना

बिहार में सब कुछ चुनावी मोड में चल रहा। एनडीए और महागठबंधन में अपने-अपने हिसाब से गोटियां सेट किया जा रहा। बिहार कांग्रेस के लिए ‘यंग टर्क’ कन्हैया कुमार पसीना बहा रहे हैं तो दिल्ली से अमित शाह पटना पहुंच रहे। सोशल मीडिया और न्यूज एसंजियों के जरिए तेजस्वी यादव खबरों में बने रहने की कोशिशों में जुटे हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने अपकमिंग डेवेलपमेंट प्रोजेक्ट पर फोकस बढ़ा दी है। इस बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को दो दिवसीय दौरे पर बिहार पहुंचेंगे। इस दौरान वो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित भाजपा नीत राजग के नेताओं से मुलाकात करेंगे। कुछ सार्वजनिक समारोहों को भी संबोधित करेंगे।

दो दिन के बिहार दौरे पर अमित शाह
भारतीय जनता पार्टी के पूर्व अध्यक्ष और पार्टी के प्रमुख रणनीतिकार माने जाने वाले अमित शाह शनिवार की देर शाम पटना पहुंचेंगे। बिहार बीजेपी अध्यक्ष दिलीप जायसवाल के मुताबिक अमित शाह के शाम पौने आठ बजे पटना हवाई अड्डे पर पहुंचने की संभावना है। वो पार्टी विधायकों से बातचीत के लिए सीधे राज्य भाजपा मुख्यालय जाएंगे। इसके बाद देर रात कोर कमेटी की बैठक होगी, जिसमें बिहार से केंद्रीय मंत्री और अन्य वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।

सीएम आवास पर नीतीश से मुलाकात
रविवार को पटना में सहकारिता विभाग के एक समारोह को संबोधित करने के बाद अमित शाह गोपालगंज जिले में एक रैली के लिए रवाना होंगे। पार्टी की बिहार इकाई के अध्यक्ष ने कहा कि गोपालगंज से लौटने के बाद वह राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की महत्वपूर्ण बैठक के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जाएंगे, उसके बाद वापसी की उड़ान भरेंगे।

सीट शेयरिंग का टोह लेंगे अमित शाह
बिहार में पहली बार अमित शाह एनडीए के नेताओं के साथ सीएम नीतीश कुमार के आवास पर एक महत्वपूर्ण बैठक करेंगे। इस मीटिंग में बीजेपी के साथ-साथ जदयू, लोजपा, हम और अन्य सहयोगी दलों के नेताओं की मौजदगी रहेगी। चुनाव जीतने की रणनीति पर मीटिंग का फोकस रखा गया है। बिहार की सभी विधानसभा सीटों का विश्लेषण भी इसमें शामिल है। इससे ये भी पता चलेगा कि किस सीट पर किस पार्टी अपनी दावेदारी पेश कर रही है। मोटा-मोटी सीटों के गुणा-गणित को भी समझने का प्रयास अमित शाह करेंगे। ताकि नंबर को लेकर किसी तरह के विवाद को सुलझाया जा सके। सीट शेयरिंग में आने वाली अड़चनों को दूर किया जा सके। वैसे, बिहार एनडीए में जीतन राम मांझी नंबर को लेकर काफी अटेंटिव दिख रहे हैं।

Latest articles

मोहन कैबिनेट की बड़ी सौगात: कर्मचारियों का DA 3% बढ़ा, ओबीसी युवाओं के लिए ‘शौर्य संकल्प योजना’ को मंजूरी

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में सोमवार को आयोजित कैबिनेट बैठक में प्रदेश...

गुना-सीधी में सीएम का बड़ा प्रशासनिक एक्शन: एसपी-कलेक्टर हटाए, नए अधिकारियों की नियुक्ति

भोपाल मध्यप्रदेश में रविवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुना और सीधी जिलों में...

आईएसबीटी बस स्टैंड पर पटाखों के अवैध परिवहन को लेकर विवाद तेज

भोपाल लालघाटी स्थित आईएसबीटी बस स्टैंड पर पटाखों के अवैध परिवहन को लेकर विवाद गहराता...

यूपीएससी सम्मान समारोह: ‘एक चाय वाला पीएम और गाय वाला सीएम बन सकता है — डॉ. मोहन यादव

भोपाल राजधानी के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) के सफल अभ्यर्थियों...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...