19.5 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeराज्यबिहार में लड़के का पकड़ौआ विवाह! लड़की वाले बोले- दोनों में थी...

बिहार में लड़के का पकड़ौआ विवाह! लड़की वाले बोले- दोनों में थी दोस्ती, नहीं कर रहा था शादी

Published on

नालंदा,

बिहार के नालंदा जिले के रहुई थाना क्षेत्र के जगतनंदनपुर गांव में एक युवक को अगवा कर जबरन शादी कराने का मामला सामने आया है. पीड़ित युवक लव कुमार बिहार शरीफ कोर्ट में मुंशी के रूप में कार्यरत है. बताया जा रहा है कि वह ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहा था, तभी भंडारी मोड़ के पास कुछ लोगों ने उसे पकड़ लिया और जबरन जगतनंदनपुर गांव ले गए. जहां दबाव डालकर युवक की शादी कर दी गई. हालांकि, लड़की के परिजनों ने मारपीट से इनकार कर दिया है. साथ ही लड़की के परिजनों ने कहा कि लड़का साल भर से लड़की से बात कर रहा था, लेकिन जब शादी के लिए उसे बोला गया तो उसने इनकार कर दिया था.

विवाह का विरोध करने पर लड़के को पीटकर किया घायल
शादी का युवक ने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट भी की गई. जिससे युवक घायल भी हो गया. हालांकि, इसकी सूचना जैसे ही युवक के परिजनों को लगी तो वो भी मौके पर पहुंच गए और पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई. जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर युवक को बरामद किया. इसके बाद इलाज के लिए भर्ती कराया.

पुलिस ने बताया कि युवक को जिले के सीएससी केंद्र पहुंचाया गया है. जहां चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उसे बिहार शरीफ सदर अस्पताल रेफर कर दिया. जहां उसका इलाज चल रहा है.इधर, पूरे मामले को लेकर लड़की के परिजन का कहना है कि युवक से लड़की की फोन पर वर्षों से बात हो रही थी. वहीं, जब लड़के को शादी करने के लिए बोला गया तो उसने इनकार कर दिया. साथ ही लड़की के परिजनों ने लड़के के साथ मारपीट से भी इनकार कर दिया है

Latest articles

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...

More like this