7.7 C
London
Sunday, February 8, 2026
Homeराज्यUP: कार में म्यूजिक बजाकर 3 घंटे तक जबरदस्ती, शरीर पर चोट...

UP: कार में म्यूजिक बजाकर 3 घंटे तक जबरदस्ती, शरीर पर चोट के 12 निशान! डरा देगी वेलकम गर्ल केस की इनसाइड स्टोरी

Published on

नई दिल्ली

मंगलवार 6 मई की रात पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सड़कों पर वो हुआ, जिसे सुनकर शायद आपका कलेजा भी कांप जाए। दो लड़कियों को ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर से गाड़ी में बिठाया गया। रास्ते में उन्हें जबरन बीयर पिलाई गई। उनसे होटल चलने के लिए कहा गया और जब उन्होंने मना किया, तो इनमें से एक को चलती कार से नीचे फेंक दिया। इसके बाद दूसरी लड़की के साथ तीन घंटे तक उसी कार में सामूहिक दुष्कर्म किया गया। ग्रेटर नोएडा से मेरठ और फिर बुलंदशहर तक कार के भीतर हुई इस दरिंदगी की दास्तां केवल इतनी नहीं है।

नोएडा में रहने वालीं जो लड़कियां इस दरिंदगी का शिकार हुईं, वे दोनों शादी और पार्टियों में वेलकम गर्ल के तौर पर काम करती थीं। मतलब, शादी में आने वाले मेहमानों के स्वागत में फूल लेकर गेट पर खड़े रहने का काम। एक शादी के बदले 500 रुपये मिलते थे। दोनों आपस में सहेलियां थी और काम पर भी साथ-साथ ही जाती थीं। ऐसी ही एक शादी में इनमें से एक लड़की की जान-पहचान अमित नाम के शख्स से हुई।

1 मई 2025 को ग्रेटर नोएडा में एक शादी का कार्यक्रम था। यहां अमित की मुलाकात दूसरी लड़की से भी हुई और उसने दोनों को अपनी गाड़ी से उनके घर तक छोड़ा। 6 मई को रात 8 बजे दोनों को मिलने के लिए बुलाया गया और तय वक्त पर अमित भी वहां गाड़ी लेकर पहुंचा। उसने दोनों लड़कियों को अपने दोस्त सुमित से मिलवाया। यहां से ये चारों गाड़ी में बैठकर ड्राइव के लिए निकल गए।

दोनों को जबरन पिलाई बीयर
गाजियाबाद के लाल कुआं पहुंचकर दोनों ने बीयर खरीदी और अपने तीसरे दोस्त गौरव को गाड़ी में बिठा लिया। पहले इन तीनों ने चलती गाड़ी में ही बीयर पी और इसके बाद दोनों लड़कियों को भी जबरन बीयर पिलाई। गाड़ी को पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर चढ़ाने के बाद, इनका प्लान था किसी ढाबे पर खाना खाने का। लेकिन बीच में, इनमें से एक ने लड़कियों को किसी होटल में ले चलने के लिए कहा।

चलती कार से नीचे फैंका
ये सुनते ही दोनों लड़कियों में से एक ने विरोध किया और उन्हें वापस अपने घर छोड़ने की बात कही। इसपर पीछे की सीट पर बैठे दोनों युवक उनके साथ छेड़छाड़ करने लगे। गाड़ी उस वक्त बागपत-मेरठ रोड पर थी। लड़कियों ने छेड़छाड़ का विरोध किया तो नशे में धुत इन लोगों ने उनमें से एक को चलती कार से नीचे फेंक दिया। आधी रात में उसे वहीं तड़पते हुए छोड़कर गाड़ी अपनी पूरी रफ्तार से आगे बढ़ गई।

म्यूजिक का तेज शोर और काले शीशे
गाड़ी के शीशों पर काली फिल्म चढ़ी हुई थी और किसी को अंदर का शोर सुनाई ना दे, इसलिए म्यूजिक सिस्टम की आवाज काफी तेज थी। कार को मेरठ से बुलंदशहर की तरफ बढ़ाकर तीनों ने अंदर बैठी लड़की के साथ बारी-बारी से सामूहिक दुष्कर्म किया। म्यूजिक के तेज शोर के बीच कार के भीतर तीन घंटों तक उसके साथ दरिंदगी होती रही।

दरिंदों के चंगुल से कैसे छूटी पीड़िता
सुबह दिन निकलने पर तीनों ने तय किया कि दुष्कर्म पीड़िता को किसी होटल में ले जाकर उसके अश्लील वीडियो और फोटो लिए जाएं, ताकि वह डर जाए और उनका भेद ना खोल सके। हालांकि, इस बात की भनक पीड़िता को लग गई और टॉयलेट का बहाना बनाकर, किसी तरह वह इनके चुंगल से निकलकर भाग निकली। पीड़िता किसी तरह अपने घर पहुंची और इसके बाद मामले की खबर पुलिस को दी गई।

नौकरी का लालच देकर की जान-पहचान
मामले में पीड़िता की शिकायत के आधार पर बुलंदशहर में केस दर्ज किया गया है। पुलिस को दिए अपने बयान में पीड़िता ने बताया कि वह मूल रूप से यूपी के प्रतापगढ़ से है, लेकिन नोएडा में अपने मामा के पास किराए के मकान में रहती है। उसने बताया कि उसकी सहेली की जान-पहचान अमित से थी। अमित ने उन दोनों को नौकरी लगवाने का लालच दिया था। पुलिस ने दूसरी लड़की की लाश मेरठ के जानी इलाके से बरामद की। मृतका पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर पर 12 जगहों पर चोट के निशान मिले हैं।

आरोपियों की कुंडली
पुलिस ने शिकायत मिलते ही तुरंत कार्रवाई की और तीनों आरोपियों को एक मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान इनमें से दो के पैर में गोली भी लगी। पकड़े गए आरोपियों में से संदीप और अमित गौतमबुद्ध नगर के सूरजपुर के रहने वाले हैं। गौरव गाजियाबाद के लोनी में न्यू विकास नगर में रहता है। पुलिस की गोली संदीप और गौरव को लगी थी।

Latest articles

निशातपुरा में कैटरिंग कारोबारी से लूट

भोपाल राजधानी भोपाल के निशातपुरा इलाके में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। यहाँ देर रात...

महाशिवरात्रि महोत्सव 2026: शिवलोक फेस-2 में निकलेगी भव्य शिव बारात, होगा धार्मिक आयोजन

भोपाल महाकाल भक्त मंडल धार्मिक सामाजिक सेवा समिति, शिवलोक फेस-2 द्वारा महाशिवरात्रि महोत्सव वर्ष 2026...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल का आत्मीय स्वागत

भोपाल मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने शनिवार को राजधानी जयपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास पर केंद्रीय जल...

16 मई से शुरू होगा जनगणना का प्रथम चरण, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिए ‘राष्ट्रीय कर्तव्य’ मानकर कार्य करने के निर्देश

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'जनगणना-2027' के सफल संचालन के लिए आयोजित राज्य स्तरीय प्रशिक्षण...

More like this

ग्राम उत्थान शिविर’ से संवर रहा ग्रामीण राजस्थान

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की 'जनसेवा ही सर्वोपरि' की अवधारणा को साकार करते हुए प्रदेश...

पटना-इंदौर एक्सप्रेस में कछुओं की तस्करी

भोपाल रेल से प्रतिबंधित वन्यजीवों की तस्करी के एक गंभीर मामले में आरपीएफ ने पटना-इंदौर...

2.27 लाख लॉजिकल डिस्पेंसी वाले मतदाताओं की सुनवाई

भोपाल राजधानी भोपाल में मतदाता सूची में नाम, उम्र, पिता-पति के नाम से जुड़ी गड़बड़ियों...