7.2 C
London
Monday, March 9, 2026
Homeराज्यसीओ अनुज चौधरी के खिलाफ संभल पहुंच पूर्व IPS अमिताभ ने दर्ज...

सीओ अनुज चौधरी के खिलाफ संभल पहुंच पूर्व IPS अमिताभ ने दर्ज कराए बयान, 18 दस्तावेज भी सौंपे

Published on

संभल

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में सीओ अनुज चौधरी के 52 जुमे और एक होली वाले बयान को लेकर फिर से शुरू हुई जांच में पूर्व IPS और आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने संभल पहुंचकर बयान दर्ज कराए। इसमें उन्होंने कहा की अनुज ने सरकारी सेवा में रहते भड़काऊ पोस्ट डाले और बयान दिए, इसलिए सीओ के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

गौरतलब है कि विवादित बयान मामले में प्रारंभिक जांच में सीओ अनुज चौधरी को एएसपी की जांच में क्लीन चिट दे दी गई थी। हालांकि शिकायतकर्ता अमिताभ ठाकुर की आपत्ति के बाद शासन ने सीओ अनुज चौधरी की क्लीन चिट रद्द कर फिर से जांच के आदेश दिए है। अमिताभ ठाकुर ने मीडिया को बताया कि आपत्ति के बाद दोबारा जांच कराई जा रही है। मुझे तीन दिन में साक्ष्य प्रस्तुत करने को कहा गया था। मैंने छह बिंदुओं पर आधारित 33 पेज का बयान और 18 दस्तावेज सौंपे जांच अफसर को सौंपे हैं।

सीओ का चंदौसी सर्किल ट्रांसफर हुआ
पूर्व आईपीएस का कहना है कि नियमों का उल्लंघन जानबूझकर किया गया है। दोबारा जांच में मुझे अपना पक्ष रखने का अवसर मिला। मैं चाहता हूं कि शासनादेश के अनुसार कार्रवाई हो। अगर मेरे आरोप प्रमाणित होते हैं, तो नियमों के अनुसार कार्रवाई की जानी चाहिए। सीओ अनुज चौधरी को क्लीन चिट दिए जाने के बाद मेरी शिकायत पर शासन ने जांच की है। अब उन्हें चंदौसी सर्किल ट्रांसफर कर दिया गया है। यह प्रशासनिक ट्रांसफर हूं, क्योंकि आदेश में कहीं नहीं लिखा है कि यह दंडात्मक है।

अनुज चौधरी के बयान का सीएम योगी के समर्थन वाले बयान दिए जाने पर अमिताभ ठाकुर का कहना था कि मुख्यमंत्री ने यह बात एक निजी कार्यक्रम में कही थी। उस समय वह भाजपा नेता के रूप में बोल रहे थे, सीएम के रूप में नहीं। हालांकि किसी भी मुख्यमंत्री या गृहमंत्री को नियमों और कानूनों के अनुसार आचरण करना होता है। मैं इसे मुख्यमंत्री का औपचारिक वक्तव्य नहीं मानता। सीएम योगी का व्यक्तिगत विचार मानता हूं।

बयान के लिए मिला था समय
दरअसल, संभल के एएसपी श्रीश्चंद्र ने 29 अप्रैल को पत्र जारी कर अमिताभ ठाकुर को तीन दिन के अंदर साक्ष्य और बयान देने को कहा गया। इस बीच सीओ अनुज चौधरी का ट्रांसफर संभल से चंदौसी सर्किल कर दिया गया था। अमिताभ ठाकुर का शिकायत में तर्क था कि पुलिस सेवा आचरण नियमावली का उल्लंघन अनुज चौधरी ने किया था।

सेवा और वर्दी नियमों का वह उल्लंघन करते हैं। वे बिना अधिकार के बयानबाजी करते हैं। अपने कार्यों को सांप्रदायिक रंग देते हैं। इससे माहौल तनावपूर्ण होता है और कुछ वर्गों में असुरक्षा की भावना पैदा होती है।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सिविल सेवा परीक्षा टॉपर अनुज अग्निहोत्री को फोन पर दी बधाई, कहा- ‘यह सफलता राजस्थान के लिए गौरव’

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा-2025 में अखिल भारतीय स्तर पर प्रथम...

गोविन्दपुरा पुलिस की पहल: एडिशनल एसपी और टीआई ने नगर रक्षा समिति के सदस्यों को बांटे आईकार्ड

भोपाल राजधानी के गोविन्दपुरा थाना परिसर में शनिवार को नगर एवं ग्राम रक्षा समिति के...

पार्किंग विवाद में ऑटो चालक पर चाकू से जानलेवा हमला

भोपाल टीला जमालपुरा इलाके में पार्किंग को लेकर हुए विवाद में एक ऑटो चालक पर...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...