10.9 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeराज्य105 आदिवासी महिलाओं से पौने दो करोड़ की ठगी... हैरान कर देगी...

105 आदिवासी महिलाओं से पौने दो करोड़ की ठगी… हैरान कर देगी एक शातिर परिवार की ये करतूत

Published on

पालघर,

महाराष्ट्र के पालघर जिले में ठगी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जहां शातिर ठगों ने एक साथ कई आदिवासी महिलाओं को झांसे में लेकर चूना लगा दिया. शातिर ठगों ने सौ से ज्यादा महिलाओं के संग पौने दो करोड़ रुपये की ठगी कर डाली.

ठगी की यह वारदात पालघर के मनोर इलाके की है. जहां भोली भाली 105 आदिवासी महिलाओं से एक ही परिवार के सदस्यों ने 1.72 करोड़ रुपये की ठगी की वारदात को अंजाम दिया. अब इस मामले में शिकायत मिलने पर पुलिस ने आरोपी दंपति और उनके दो बेटों के खिलाफ ठगी का मामला दर्ज किया है.

इस वारदात की शिकायत मिलने के बाद पुलिस हरकत में आ गई और मनोर पुलिस थाना पर नामजद मामला दर्ज कर लिया गया. थाने के एक पुलिस अधिकारी ने इस मामले में जानकारी देते हुए पीटीआई को बताया कि आरोपियों की पहचान सुमैया पटेल, यासर पटेल और उनके बेटों अलकम और अय्यंक के तौर पर हुई है.

पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी दंपति और उनके बेटों ने मिलकर आदिवासी महिलाओं को स्वयं सहायता समूह (SHG) बनाने के लिए बहला-फुसलाकर उनके नाम पर बैंक से लोन ले लिया और बैंक से मिली रकम को इधर-उधर कर दिया.

जब आदिवासी महिलाओं को उनके साथ हुई ठगी का अहसास हुआ तो उन्होंने इस मामले की शिकायत जिले के पुलिस अधीक्षक बालासाहेब पाटिल से की. एसपी ने महिलाओं की पूरी बात सुनने के बाद इस मामले में गुरुवार को धोखाधड़ी और अन्य अपराधों के लिए भारतीय दंड संहिता (IPC) के तहत मामला दर्ज करने के आदेश दिया था.

पिता की शक्ल तक नहीं दिखाई, कहा सुबह आकर बॉडी ले जाना’, IGI हादसे में जान गंवाने वाले ड्राइवर के बेटे का दर्द

Latest articles

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

इंदौर प्रेस क्लब में एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित

इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब में 1 मई 2026 को एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...