10.8 C
London
Wednesday, December 10, 2025
Homeराज्यदोस्त बने कातिल... बीयर पिलाई, कुत्ते के पट्टे से घोंटा गला, फिर...

दोस्त बने कातिल… बीयर पिलाई, कुत्ते के पट्टे से घोंटा गला, फिर फॉर्च्यूनर में घूमते रहे शव लेकर

Published on

ग्रेटर नोएडा,

ग्रेटर नोएडा में प्रॉपर्टी डीलर संजय यादव हत्याकांड का खुलासा हो गया है. पुलिस के मुताबिक, इस वारदात को किसी और ने नहीं बल्कि संजय यादव के दो दोस्तों ने अंजाम दिया था. हत्या लूट के इरादे से की गई थी. पहले तीनों ने साथ में बैठकर बीयर पी. नशा होने पर संजय की अंगूठी, चेन, कैश आदि लूटने का प्लान बनाया. विरोध करने पर कुत्ते के पट्टे से गला घोंटकर हत्या कर दी. आखिर में शव को संजय की ही फॉर्च्यूनर कार में डालकर सुनसान एरिया ले गए और वहां गाड़ी को आग के हवाले कर दिया.

फॉर्च्यूनर कार में जलाकर प्रॉपर्टी डीलर संजय यादव की हत्या करने के मामले का दादरी पुलिस ने खुलासा किया है. पुलिस ने इस हत्याकांड में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. इन आरोपियों के कब्जे से प्रॉपर्टी डीलर से लूटे गए सोने के आभूषण और कैश आदि बरामद हुआ है. इसके साथ ही दो मोबाइल और हत्या को अंजाम देने में प्रयोग किया गया एक पट्टा (आलाकत्ल) भी बरामद किया गया है.

दरअसल, ग्रेटर नोएडा की दादरी पुलिस को मंगलवार देर रात सूचना मिली थी कि नगला नैनसुख गांव के नजदीक एक फॉर्च्यूनर कार में आग लग गई है. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक कार में भीषण आग लग चुकी थी और वो धू-धू कर जल रही थी. किसी तरह आग बुझाई गई और उसकी तलाशी ली गई तो उसके अंदर ड्राइविंग सीट पर एक व्यक्ति का शव मिला. ये शव पूर्ण रूप से जल चुका था. कुछ समय बाद में इस शव की पहचान गाजियाबाद के नेहरू नगर निवासी संजय यादव के रूप में हुई.

पुलिस ने बताई पूरी कहानी
एडिशनल डीसीपी ग्रेटर नोएडा अशोक कुमार ने बताया कि फॉर्च्यूनर कार में जलाकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. दोनों आरोपियों ने रुपये और ज्वैलरी लूट के इरादे से कार सवार संजय यादव की हत्या की थी और उसकी लाश को छुपाने के लिए फॉर्च्यूनर गाड़ी में आग लगा दी थी.

आरोपियों की पहचान दिल्ली के कन्हैया नगर निवासी विशाल राजपूत और राजस्थान के हथनी भरतपुर निवासी जीत चौधरी के रूप में हुई है. हालांकि, ये दोनों आरोपी वर्तमान में यहीं इंदिरापुरम के पास रह रहे थे. इनके पास से सोने का एक कड़ा, दो सोने की अंगूठी, एक सोने की चेन, 6250 रुपये नगद, दो मोबाइल और एक हत्या में प्रयोग किया गया पट्टा (आलाकत्ल) बरामद हुआ है.

पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपी विशाल और जीत मृतक संजय यादव के दोस्त थे. संजय यादव मंगलवार की दोपहर में आरोपियों के कमरे पर पहुंचे थे. यहां तीनों ने मिलकर बीयर पी और फिर उसके बाद नशे में संजय की हत्या कर दी गई. फिर आरोपियों द्वारा ज्वैलरी, कैश सब लूट लिया गया. हत्या के बाद दोनों आरोपी शव को छिपाने के लिए गाजियाबाद से लगभग 25 किलोमीटर दूर दादरी थाना क्षेत्र के नगला नैनपुर गांव के पास पहुंचे, जहां पर जंगल में उन्होंने फॉर्च्यूनर कार को खड़ा किया. उसके बाद उसमें आग लगा दी, जिससे संजय यादव की डेड बॉडी जल गई. हत्या के बाद दोनों कई घंटे शव को गाड़ी में लेकर घूमते रहे. हालांकि, खुलासे के बाद भी कई सवाल अनसुलझें हैं, जैसे- अगर दोनों आरोपियों को लूट ही करनी थी तो शव को इतनी दूर क्यों लेकर गए? महज छोटे से लालच के चक्कर में क्यों हत्या की? फॉर्च्यूनर कार को क्यों जला दिया?

Latest articles

Shubman Gill ने खोल दिया अपनी चोट का राज़! बोले- “मेरी गर्दन की डिस्क में…” T20 वर्ल्ड कप से पहले कही बड़ी बात!

टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) ने उस गंभीर चोट का...

अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस पर शहर में कार्यक्रम आज

भोपाल।अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस के अवसर पर 10 दिसंबर को विभिन्न संगठनों द्वारा शहर...

आठवीं की छात्रा और सातवीं के छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

भोपाल।शहर में दो अलग-अलग स्थानों पर आठवीं कक्षा की एक छात्रा और सातवीं कक्षा...

More like this

खजुराहो में कैबिनेट बैठक : बुंदेलखंड विकास के लिए कई बड़े निर्णय

भोपाल ।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को खजुराहो के महाराजा छत्रसाल...

पन्ना नेशनल पार्क में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 10 नई कैंटर बसों को दिखाई हरी झंडी

पन्ना ।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार सुबह पन्ना नेशनल पार्क के मड़ला गेट...

ओरछा को विश्वस्तरीय पर्यटन स्थल बनाने की तैयारी तेज, मुख्य सचिव अनुराग जैन ने किया व्यापक निरीक्षण

ओरछा/भोपाल।राज्य सरकार ने ऐतिहासिक नगरी ओरछा को विश्वस्तरीय पर्यटन गंतव्य के रूप में विकसित...