13.1 C
London
Monday, December 8, 2025
Homeराज्य'किसकी तिजोरी से आया पैसा?' राहुल गांधी ने विनोद तावड़े के वीडियो...

‘किसकी तिजोरी से आया पैसा?’ राहुल गांधी ने विनोद तावड़े के वीडियो पर PM मोदी पर साधा निशाना

Published on

मुंबई:

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से एक दिन पहले ठाणे में बीजेपी नेता विनोद तावड़े का एक वीडियो सामने आया। वीडियो में तावड़े को पैसे बांटते हुए दिखाया गया है। इसको लेकर कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है। वीडियो सामने आने के बाद बहुजन विकास अघाड़ी (बीवीए) के कार्यकर्ता दावा कर रहे हैं कि बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े महाराष्ट्र के ठाणे में नकदी बांट रहे थे। इस पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने घटना पर सवाल उठाते हुए पूछा है कि यह पैसा किसके तिजोरी से आया है।

राहुल गांधी ने क्या कहा?
राहुल गांधी ने X पर पोस्ट किया कि मोदी जी ये 5 करोड़ किसके SAFE से आए? जनता का पैसा लूटकर आपको टेंपो में किसने भेजा? इससे पहले दिन में बीवीए कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि बीजेपी नेता तावड़े ने ठाणे में मतदाताओं को पैसे बांटे हैं। उन्होंने तावड़े की मौजूदगी में एक होटल में हंगामा किया। बीवीए कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की और तावड़े पर 5 करोड़ रुपये नकद बांटने का आरोप लगाया। होटल में हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।

https://x.com/RahulGandhi/status/1858828116375847017?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1858828116375847017%7Ctwgr%5Eaaa5687e6eece7df2d489d8780127e958dbbf041%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fnavbharattimes.indiatimes.com%2Fmetro%2Fmumbai%2Fpolitics%2Frahul-gandhi-attacks-pm-modi-over-vinod-tawde-video-asks-from-whose-safe-did-money-come-maharashtra-cash-for-vote%2Farticleshow%2F115453180.cms

बीजेपी पर पैसे बांटने का आरोप
होटल पालघर के नालासोपारा विधानसभा क्षेत्र में स्थित है। बहुजन विकास अघाड़ी विधायक क्षितिज ठाकुर और उनके कार्यकर्ताओं ने बीजेपी पर पैसे बांटने का आरोप लगाया है। इन आरोपों को खारिज करते हुए विनोद तावड़े ने कहा कि नालासोपारा के विधायकों की बैठक चल रही थी। मतदान के दिन के लिए आदर्श आचार संहिता, वोटिंग मशीनों को कैसे सील किया जाएगा और आपत्ति होने पर कैसे आगे बढ़ना है, इस बारे में मैं उन्हें बताने गया था।

चुनाव आयोग से जांच की मांग
उन्होंने कहा कि बीवीए नेता अप्पा ठाकुर और क्षितिज को लगा कि हम पैसे बांट रहे हैं। बीजेपी नेता ने कहा कि चुनाव आयोग और पुलिस को मामले की जांच करने दीजिए, उन्हें सीसीटीवी फुटेज मिल जाए। मैं 40 साल से पार्टी में हूं। अप्पा ठाकुर और क्षितिज मुझे जानते हैं। पूरी पार्टी मुझे जानती है। फिर भी मेरा मानना है कि चुनाव आयोग को निष्पक्ष जांच करनी चाहिए।

बीजेपी ने किया पलटवार
बीजेपी प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने विपक्षी महा विकास अघाड़ी पर हमला करते हुए कहा कि महाराष्ट्र में MVA की ओर से आखिरी कोशिश के तौर पर निराधार आरोप लगाया गया है। विनोद तावड़े हमारे राष्ट्रीय सचिव हैं और पार्टी के कई कार्यों को देख रहे हैं। (नालासोपारा) निर्वाचन क्षेत्र के उम्मीदवार ने उन्हें बैठक में शामिल होने के लिए कहा। वह पास से ही गुजर रहे थे, इसलिए वह मान गए। इस तरह की बैठकें पार्टी कार्यकर्ताओं को मतदान प्रक्रिया के बारे में जानकारी देने के लिए की जाती हैं। हमारा आग्रह है कि होटल और आस-पास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जाए। 5 करोड़ रुपये जेब में नहीं लाए जा सकते। अगर कोई इसे ले जा रहा होता तो यह दिखाई देता। उन्हें सबूत दिखाने चाहिए और निराधार आरोप नहीं लगाने चाहिए।

Latest articles

विधायकों के वीसी रूम फंड पर विवाद

भोपाल।मध्यप्रदेश में सभी विधायकों के घर या कार्यालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग रूम बनाने के...

कार को बचाने में रेड बस डिवाइडर पर चढ़ी

भोपाल ।बैरागढ़ से भोपाल की ओर आ रही एमपी-04-पीए-3871 नंबर बेकाबू होकर डिवाइडर पर...

भोपाल में 5 घंटे से जाम, ट्रैफिक पुलिस गायब

भोपाल ।भोपाल के ऐशबाग और आसपास के इलाकों में 5 घंटे से जाम लगा...

‘रन भोपाल रन’ में हजारों लोगों ने दौड़ लगाई

भोपाल।राजधानी में रविवार सुबह फिटनेस का जुनून चरम पर दिखा। ‘दौड़ हिंदुस्तान के दिल...

More like this

ओरछा को विश्वस्तरीय पर्यटन स्थल बनाने की तैयारी तेज, मुख्य सचिव अनुराग जैन ने किया व्यापक निरीक्षण

ओरछा/भोपाल।राज्य सरकार ने ऐतिहासिक नगरी ओरछा को विश्वस्तरीय पर्यटन गंतव्य के रूप में विकसित...

एमपी के राजभवन का नाम बदला, अब हुआ लोक भवन

भोपाल।केंद्र सरकार के निर्णय के बाद मध्यप्रदेश के राजभवन का नाम अब ‘लोक भवन’...

सियासी हलचल तेज, भाजपा के साथ जा सकते हैं सोरेन

झारखंड।बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन की करारी हार के बाद झारखंड की सियासत में...