7.1 C
London
Monday, April 27, 2026
Homeराज्यOBC आरक्षण के लिए गहलोत सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा,सड़कों पर उतरे...

OBC आरक्षण के लिए गहलोत सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा,सड़कों पर उतरे युवा

Published on

बाड़मेर

राजस्थान में ओबीसी आरक्षण पर पंजाब कांग्रेस प्रभारी एवं पूर्व मंत्री हरीश चौधरी ने गहलोत सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। हरीश चौधरी ने आज बाड़मेर में एक रैली को संबोधित करते हुए आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया। हरीश चौधरी प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि ओबीसी में विसंगतियों के दुरस्त करने का निर्णय होगा… होगा और होकर रहेगा। उल्लेखनीय है कि राजस्थान में ओबीसी आरक्षण बहाल करो की मुहिम चला रखी है। इस मुहिम का नेतृत्व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश चौधरी कर रहे हैं। हरीश चौधरी कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बेहद करीबी माने जाते हैं।

उल्लेखनीय है कि राजस्थान में ओबीसी आरक्षण बहाल करो की मुहिम चला रखी है। इस मुहिम का नेतृत्व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश चौधरी कर रहे हैं। आज ओबीसी आरक्षण में 2018 में किए गए संशोधन के खिलाफ सोमवार को बाड़मेर जिला मुख्यालय से इस ओबीसी आरक्षण विसंगति को दूर करने को लेकर आंदोलन हुआ। हजारों की संख्या में युवा सड़क पर उतर आए। जहां पर पूर्व मंत्री और बायतु विधायक हरीश चौधरी और किसान नेता कर्नल सोनाराम चौधरी के नेतृत्व में हजारों की संख्या में युवाओं की भीड़ ने बाड़मेर जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन कर रैली निकाली और और जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर जल्द ओबीसी आरक्षण को बहाल करने की मांग की।

हरीश चौधरी बोले- आरक्षण हमारा हक
पूर्व मंत्री और बायतु विधायक हरीश चौधरी ने कहा कि जिस तरीके से युवा अपने हकों के प्रति जागरूक है, उससे यह लग रहा है कि हम चुनावों से पहले ही अपने हक और अधिकार की लड़ाई आरक्षण को बहाल करवा रहे हैं। वहीं किसान नेता कर्नल सोनाराम चौधरी ने धरना स्थल पर युवाओं की भीड़ को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार ने समय रहते इस आदेश को वापस नहीं लिया तो युवाओं से जल्द जयपुर कुछ करने का आह्वान किया और सरकार से दो-दो हाथ करने की चेतावनी भी दे डाली, जिसके बाद युवाओं ने कर्नल सोनाराम चौधरी की बात का जबरदस्त समर्थन करते हुए जमकर नारेबाजी की।

रोस्टर फॉर्मूले पर हो रहा हंगामा
उल्लेखनीय है कि राजस्थान में सरकारी भर्तियों में रोस्टर फॉर्मूला 1997 में लागू किया गया था जिसके पीछे उद्देश्य था कि सरकारी नौकरियों के पदों में हर वर्ग को समान प्रतिनिधित्व दिया जा सके। वहीं रोस्टर फॉर्मुले से भर्ती को लेकर आरक्षित वर्गों के अभ्यर्थियों का कहना है कि उन्हें नुकसान झेलना पड़ता है। कई अभ्यर्थियों का कहना है कि सामान्य पदों पर चयन होने वाले आरक्षित वर्गों के अभ्यर्थियों की गणना सामान्य पदों में होनी चाहिए लेकिन 2010 के बाद से ऐसा नहीं हो रहा है जिसके चलते आरक्षित वर्ग के जिन अभ्यर्थियों का चयन सामान्य पदों पर हुआ उनकी गणना आरक्षित वर्ग में होती है जिससे आरक्षित यानि ओबीसी पदों की संख्या अगले साल के लिए कम हो जाती है। उदाहरण से समझें तो आरएएस भर्ती 2021 में सरकार की ओर से जारी विज्ञप्ति में ओबीसी के लिए पदों की जीरो थी लेकिन राजस्थान में ओबीसी वर्ग को 21 प्रतिशत आरक्षण दिया गया है. हालांकि इस मामले पर विरोध के बाद आरएएस 2021 की भर्ती में ओबीसी वर्ग के लिए पदों की संख्या 15 की गई थी।

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

सेवानिवृत्त न्यायाधीश अनुभव की अमूल्य धरोहर, युवा पीढ़ी इनसे सीखे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। एसोसिएशन ऑफ रिटायर्ड जजेज और राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (राल्सा) के संयुक्त...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को दी विदाई

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को जयपुर के स्टेट हैंगर पर उपराष्ट्रपति सी.पी....