8.8 C
London
Monday, May 18, 2026
Homeराज्य'गैंगरेप किया, नशे का इंजेक्शन लगाया फिर गैंगरेप किया...', लड़की की आपबीती

‘गैंगरेप किया, नशे का इंजेक्शन लगाया फिर गैंगरेप किया…’, लड़की की आपबीती

Published on

दरभंगा ,

बिहार के दरभंगा से एक नाबालिग छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म की सनसनीखेज घटना सामने आई है. यहां तीन लड़कों ने उसके साथ रेप किया. इसके बाद उसे समस्तीपुरल ले गए, जहां तीनों लड़कों और उनके साथियों ने दोबारा रेप किया. इसके बाद किसी तरह घर पहुंची पीड़िता ने आपबीती सुनाई और थाने पहुंचकर केस दर्ज कराया.

छात्रा की शिकायत के अनुसार, वो कोचिंग के लिए निकली थी. तभी दरभंगा के नाका नंबर पांच के पास दो लड़के प्रियांशु और RDX RAJ ने जबरन बाइक पर बैठा लिया और लहेरियासराय के एक होटल में ले गए. वहां विपुल नाम का लड़का पहले से मौजूद था, जो कि पहले उसके साथ पढ़ा है.

‘घर छोड़ने के बहाने दरभंगा रेलवे स्टेशन ले गए’
इसी होटल में तीनों लड़कों ने सामूहिक दुष्कर्म किया. इसके बाद उसे घर छोड़ने के बहाने दरभंगा रेलवे स्टेशन ले गए. वहां कुछ और लड़के मिले. यहां विपुल ने कहा कि वो उसे भागलपुर ले जा रहा है. इसके बाद विपुल समस्तीपुर स्टेशन पर उतर गया. वहां तीन-चार लड़के एक स्कॉर्पिओ गाड़ी लेकर खड़े थे.

‘नशे का इंजेक्शन लगाया और सामूहिक दुष्कर्म किया’
इस दौरान उसने विरोध किया तो किसी ने नशे का इंजेक्शन लगा दिया और सभी ने सामूहिक दुष्कर्म किया. जब पीड़िता को होश आया तो वो मधुबनी जिले के किसी गांव के एक घर में थी. पीड़िता का कहना है कि इसके बाद उसे विपुल के परिजनों ने जान मारने की धमकी देते हुए घटना की जानकारी किसी को नहीं देने की बात कही और दरभंगा किलाघाट नदी पल के पास लाकर छोड़ दिया.

SDPO बृजु पासवान ने घटना की पुष्टि की
यहां से किसी तरह वो अपने घर पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई. इसके बाद परिवार वालों के साथ महिला थाने पहुंची और शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया. दरभंगा सदर के प्रभारी SDPO बृजु पासवान ने घटना की पुष्टि की है.

 

Latest articles

केरलम के CM बने वीडी सतीशन, 60 साल बाद मुख्यमंत्री के साथ पूरी कैबिनेट की शपथ

राहुल, प्रियंका और खरगे समेत कांग्रेस के तमाम बड़े नेता रहे मौजूद तिरुवनंतपुरम। केरल की...

यूपी के लखीमपुर में सड़क हादसे में 9 लोगों की मौत, ट्रक ने मैजिक को मारी टक्कर

लखीमपुर-खीरी। लखीमपुर खीरी में सोमवार सुबह 7.30 बजे सड़क हादसे में 9 लोगों की...

महंगाई का झटका: भोपाल समेत मप्र में CNG ₹3 महंगी, दो महीने में ₹5 तक बढ़े दाम

​शनिवार रात से लागू हुईं नई दरें, भोपाल में अब ₹93.75 प्रति किलो पहुंचे...

​भोपाल में दर्दनाक हादसा: तीसरी मंजिल से गिरकर पशु चिकित्सक की पत्नी की मौत

​निशातपुरा के संजीव नगर कॉलोनी की घटना, फोन पर बात करने के दौरान बिगड़ा...

More like this

लखपति दीदी मंजू की संघर्षगाथा बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल, सीएम साय ने लेमरू में चखा गुपचुप

रायपुर। राज्य सरकार के 'सुशासन तिहार' कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कोरबा...

सीएम भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज उन्नति’ की 5वीं उच्च स्तरीय बैठक संपन्न

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अभिनव पहल ‘राजस्थान यूनिफाइड नेटवर्क फॉर न्यू एक्शन’ (राज...

पूर्व उपराष्ट्रपति स्व. भैरोंसिंह शेखावत को मुख्यमंत्री भजनलाल ने अर्पित की श्रद्धांजलि

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने देश के पूर्व उपराष्ट्रपति और प्रदेश के...