11.2 C
London
Wednesday, March 11, 2026
Homeराज्यगाजियाबाद हॉरर: रेप पीड़िता के भाई की पत्थर से कूंचकर हत्या, गिरफ्तार...

गाजियाबाद हॉरर: रेप पीड़िता के भाई की पत्थर से कूंचकर हत्या, गिरफ्तार सरफराज का आपराधिक इतिहास दहलाने वाला

Published on

गाजियाबाद

उत्तर प्रदेश के गाज़ियाबाद में एक खौफनाक वारदात हुई है। यहां 25 साल के एक प्राइवेट ठेकेदार सरफराज ने एक 28 साल के आदमी की हत्या कर दी। दरअसल सरफराज के भाई मनु को 2023 में एक नाबालिग लड़की से बलात्कार के जुर्म में 20 साल की सजा हुई थी। मारा गया शख्स उसी रेप पीड़िता का भाई था। सरफराज ने अपने भाई की सजा का बदला लेने के लिए यह हत्या की।

गाजियाबाद पुलिस को पिछले दिनों मधुबन बापूधाम में झाड़ियों के पीछे उस आदमी की लाश मिली। उसके सिर पर गंभीर चोटें थीं। पुलिस का कहना है कि उसे पत्थर से मारा गया था। कुत्तों ने लाश के सिर वाले हिस्से को कुतर दिया था। इसके बाद स्थानीय लोगों ने लाश देखी।

पुलिस ने सोमवार रात रायपुर गांव से सरफराज को गिरफ्तार कर लिया। डीसीपी (सिटी) राजेश कुमार के अनुसार, सरफराज ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। उसने बताया कि उसने उस आदमी को इसलिए मारा क्योंकि उसके भाई मनु को जेल हुई थी। 2023 के आखिर में मनु को उस लड़की के साथ बलात्कार के लिए गिरफ्तार किया गया था। उसे कोर्ट ने सजा सुनाई थी। लड़की के परिवार ने धमकियों के बावजूद केस वापस नहीं लिया। इस बात से सरफराज को बहुत गुस्सा आया। उसने लड़की के भाई को मारने की योजना बनाई।

पिछले कुछ हफ्तों में सरफराज ने लड़की के भाई से दोस्ती कर ली। उसने उसे समझाया कि वे पुराने झगड़े भुला दें। 22 फरवरी को सरफराज उसे कमला नेहरू नगर के जंगल में ले गया। उसने उसे शराब पिलाई। डीजीपी राजेश कुमार ने बताया, “सरफराज ने कूड़े के ढेर के पास एक पत्थर उठाया। उसने उस आदमी के सिर पर कई बार वार किया। जब उसे यकीन हो गया कि वह मर गया है, तो उसने पत्थर पास की झाड़ियों में फेंक दिया। फिर वह घर वापस चला गया।”

पुलिस के अनुसार यह पहली बार नहीं था, जब सरफराज कानून के शिकंजे में आया हो। उसका आपराधिक इतिहास रहा है। उसने पहले भी एक कत्ल किया है। वह भी कुछ इसी तरह से। दिसंबर 2023 में सरफराज ने अपने एक कर्मचारी शाहरुख खान की हत्या कर दी थी। उनके बीच पैसे को लेकर झगड़ा हुआ था। 25 साल के शाहरुख ने मांग की थी कि सरफराज के मज़दूरों को 200 रुपये की बजाय 400-500 रुपये रोजाना मिलने चाहिए।

सरफराज शाहरुख को भी एक सुनसान जगह पर ले गया। उसे शराब पिलाई और पत्थर से मार डाला। उसी महीने पुलिस ने सरफराज को गिरफ्तार कर लिया था। लेकिन जून 2024 में उसे जमानत मिल गई। अगस्त 2022 में भी उसे गिरफ्तार किया गया था। उसने मधुबन बापूधाम में एक 50 साल की महिला पर हमला किया था।

ताजा मामले में सरफराज के खिलाफ बीएनएस की धारा 103(1) के तहत केस दर्ज किया गया है। डीसीपी कुमार ने बताया, “इस केस को सुलझाने के लिए गहन जांच की गई। हमने सैकड़ों सीसीटीवी फ़ुटेज देखे। फोन रिकॉर्ड्स की जांच की। और खुफिया जानकारी जुटाकर आरोपी को गिरफ्तार किया।”

Latest articles

मंडी विकास के लिए नई भूमि अर्जन नीति मंजूर, 22 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों को स्वीकृति

प्रदेश की कृषि उपज मंडियों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए राज्य...

हमीदिया अस्पताल में शुरू होगा ह्यूमन मिल्क बैंक, नवजातों को मिलेगा मां के दूध का विकल्प

भोपाल राजधानी भोपाल जल्द ही नवजात शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान...

देश में ऊर्जा संकट नहीं, घरों को मिलेगी 100% गैस: केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी

वैश्विक बाजारों में जारी भू-राजनीतिक तनाव और ईरान-इजराइल संघर्ष के बीच केंद्रीय पेट्रोलियम और...

एम्स भोपाल में थायराइड कैंसर और हाइपरथायरॉइडिज्म का अब शहर में ही सटीक इलाज

भोपाल राजधानी स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान  ने चिकित्सा सुविधाओं में एक और बड़ी उपलब्धि...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...