6.9 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeराज्यमॉल में चॉकलेट चुराती पकड़ी गई छात्रा, फोटो हुई वायरल तो लगाई...

मॉल में चॉकलेट चुराती पकड़ी गई छात्रा, फोटो हुई वायरल तो लगाई फांसी

Published on

अलीपुरद्वार,

पश्चिम बंगाल से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां कॉलेज की छात्रा ने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. मामला अलीपुरद्वार की है. दरअसल, छत्रा मॉल में चॉकलेट चोरी करते हुए पकड़ी गई थी. जब उसकी फोटो वायरल हुई तो वह डिप्रेशन में आ गई आत्महत्या कर ली.मृतका के परिवार के मुताबिक, 29 सितंबर को जयगांव के सुभाशपल्ली की रहने वाली पूजा घोष छोटी बहन के साथ शॉपिंग करने मॉल गई थी. उसने वहां मॉल कर्मचारियों से नजर बचाते हुए चॉकलेट चुरा ली. लेकिन मॉल के एक कर्मचारी ने उसे चोरी करते हुए पकड़ लिया.

पूजा ने चोरी की बात स्वीकार कर ली और चॉकलेट के पैसे भी दे दिए. फिर भी मॉल के कर्मचारियों ने उसकी फोटो खींची और सोशल मीडिया पर वायरल कर दी. सोशल मीडिया पर फोटो वायरल हुई तो पूजा को धक्का लगा. वह डिप्रेशन में रहने लगी. फिर रविवार को उसने घर पर ही फंदा डालकर आत्महत्या कर ली. फौरन पुलिस को सूचना दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया.

गांव वालों का मॉल के बाहर प्रदर्शन
युवती की मौत के बाद गांव वालों ने मॉल और पुलिस स्टेशन के बाहर प्रदर्शन किया. उन्होंने पुलिस से आरोपी मॉल कर्मचारियों के खिलाफ एक्शन लेने की मांग की. लोगों ने कहा कि जिस-जिस ने पूजा की फोटो वायरल की है उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए.फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने का इंतजार है. पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. मामले में आगामी कार्रवाई जारी है.

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...