10.1 C
London
Sunday, March 22, 2026
Homeराज्यप्रेमिका ने नैनीताल से बुलाया गुरुग्राम, पति के साथ की हत्या, 150...

प्रेमिका ने नैनीताल से बुलाया गुरुग्राम, पति के साथ की हत्या, 150 दिन बाद मिला कंकाल

Published on

गुरुग्राम

हरियाणा के गुरुग्राम में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक प्रेमी अपनी प्रेमिका से मिलने नैनीताल से आया। प्रेमिका के पति ने उसे पत्नी के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया। गुस्से में उसने युवक को रस्सी व कपड़े से गला घोंटकर मार डाला। फिर दंपती ने मिलकर भोंडसी में अपने किराए के मकान में खाली जगह में गड्ढा खोदकर शव को दबा दिया। इस घटना के साढ़े पांच महीने बाद पुलिस ने शुक्रवार को खुदाई कर युवक का कंकाल बाहर निकाला। भोंडसी थाना पुलिस ने मामले में हत्या के आरोप में एफआईआर दर्ज की है।

उत्तर प्रदेश के बरेली निवासी रूपचंद मौर्य नैनीताल में काम करते हैं। रूपचंद का भाई बन्ने भी उनके साथ ही नैनीताल में रहता था और काम करता था। 14 अप्रैल को बन्ने गाजियाबाद जाने की बात कहकर नैनीताल से निकला था। आखिरी बार उनकी बात उसी दिन हुई थी। तब बन्ने ने फोन पर बताया था कि वह गाजियाबाद पहुंच गया है। 15 अप्रैल को रूपचंद ने बन्ने को कॉल की लेकिन फोन किसी महिला ने रिसीव किया और फिर कॉल कट कर दी।

पुलिस ने शुरू की जांच
रूपचंद ने कई बार बन्ने को कॉल की लेकिन उसका फोन बंद मिला। भाई बन्ने से बात नहीं होन पर रूपचंद को कुछ शक हुआ। उन्होंने नैनीताल के काठगोदाम थाने में शिकायत दी। पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज करके बन्ने की तलाश शुरू कर दी। उसका फोन सर्विलांस पर लगाया गया, कॉल डीटेल चेक की गई और आखिरी लोकेशन भी ट्रेस की गई। इस तरह जांच करते हुए नैनीताल पुलिस की टीम गुरुवार शाम गुरग्राम पहुंची।

दोनों ने बताई घटना
नैनीताल पुलिस ने भोंडसी थाने की पुलिस के साथ संपर्क किया। पुलिस ने यूपी शाहजहांपुर निवासी हरीशपाल और उसकी पत्नी धनदेवी को पकड़ा। दोनों ने पुलिस को बताया कि धनदेवी और बन्ने में अवैध संबंध थे। 14 अप्रैल की रात को हरीशपाल काम से लौटा तो भोंडसी गांव में उनके किराये के मकान में पत्नी धनदेवी के साथ शराब के नशे में बन्ने लेटा हुआ था। दोनों को आपत्तिजनक हालत में पाकर उसने रस्सी व कपड़े से गला दबाकर बन्ने को मार डाला।

दोनों के सामने निकाला गया शव
पुलिस टीम को दोनों साथ लेकर उस जमीन पर गए जहां शव दबाया था। जिसके बाद खुदाई कर कंकाल बाहर निकाला गया। कंकाल को पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंचाया गया। अब मामले में भोंडसी थाने की पुलिस ने भी हत्या कर साक्ष्य छुपाने के आरोप में शुक्रवार को एफआईआर दर्ज कर ली है।

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...