7.5 C
London
Thursday, February 12, 2026
Homeराज्यगोबरनामा भाजपा सरकार का नया कारनामा… अखिलेश यादव ने सीएम योगी पर...

गोबरनामा भाजपा सरकार का नया कारनामा… अखिलेश यादव ने सीएम योगी पर कसा तंज

Published on

लखनऊ

उत्तर प्रदेश के सरकारी विभाग की दीवारें अब गाय के गोबर से बने पेंट से रंगी दिखाई पड़ सकती है। इस संबंध में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिम्मेदार अधिकारियों को निर्देश भी दे दिए हैं। हालांकि सीएम योगी के इस फैसले पर सूबे की राजनीति गरमा गई है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गोबरनामा के जरिये तंज कसते हुए जोरदार हमला बोल दिया है। दूसरी तरफ बीजेपी ने अखिलेश यादव को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि यदुवंशी अखिलेश यादव को गाय, गोबर और गोवंश से नफरत है। वो मजहबी तुष्टिकरण की राजनीति के नाते गाय, गंगा और गीता का अपमान करते हैं।

सपा मुखिया और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने आधिकारिक एक्स पर एक पोस्ट किया है। इस पोस्ट में अखिलेश यादव ने सीएम योगी आदित्यनाथ ने उस बयान का जिक्र किया है जिसमें मुख्यमंत्री ने रविवार को समीक्षा बैठक में अधिकारियों को सरकारी भवनों में गोबर से बने प्राकृतिक पेंट का इस्तेमाल करने का निर्देश दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री ने गोबरनामा को बीजेपी सरकार का नया कारनामा बताया है।

अखिलेश यादव की ऑस्ट्रेलिया में पढ़ाई पर तंज
अखिलेश यादव ने अपने पोस्ट में लिखा ‘गोबरनामा: भाजपा सरकार का नया कारनामा।’ वहीं सपा मुखिया के बयान पर हमलावर हुए बीजेपी प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने कहा कि अपने आप को यदुवंशी क्लेम करने वाले अखिलेश यादव ऑस्ट्रेलिया क्या पढ़ने गए उनके ऊपर विदेशी संस्कारों का प्रभाव पड़ गया है। आज उनको गाय, गोबर और गोवंश से नफरत हो गई है।

गोबर मिलाकर पेंट बनाने का प्रयास
बीजेपी प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने कहा कि अखिलेश यादव इस सत्य को नकारने का प्रयास कर रहे हैं कि कैसे भारतीय वैज्ञानिकों ने गोबर मिलाकर पेंट बनाने का प्रयास किया है। अखिलेश यादव इस अभिनव और नूतन प्रयास को नकारने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बल्कि उन्हें लोगों से आव्हान करना चाहिए था कि गाय के गोबर का इस्तेमाल अलग-अलग चीजों में ज्यादा से ज्यादा कैसे किया जा सकता है।

हालांकि आज जब पेंट गोबर से बन रहा है और ये वैज्ञानिक प्रमाणित है, बाजार में भी उपलब्ध है। लेकिन इसके बावजूद उसे नकार कर जानबूझकर सनातन संस्कृति पर प्रहार करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि क्योंकि ये अखिलेश यादव की मजहबी तुष्टीकरण की राजनीति को सुहाता है।

Latest articles

बोर्ड परीक्षाएं 12 फरवरी से शुरू, मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं —तनावमुक्त होकर आत्मविश्वास और एकाग्रता के साथ परीक्षा देने की अपील

भोपाल मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं सहित सीबीएसई, आईसीएसई...

भेल इंटक के नेता नरेंद्र कुमार तिवारी का निधन

भोपाल भेल इंटक व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता  नरेंद्र कुमार तिवारी का लंबी बीमारी के...

सार्थक वेलफेयर सोसाइटी ने सेवा बस्ती में जरूरतमंदों को कपड़े बांटे

भोपाल सार्थक वेलफेयर सोसाइटी द्वारा झील नगर स्थित सेवा बस्ती, अयोध्या बायपास, भोपाल में जरूरतमंद...

More like this

विश्वास का प्रतीक होती हैं सहकारिता संस्थाएं: राज्यमंत्री श्रीमती गौर

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा कि...

ग्राम उत्थान शिविर’ से संवर रहा ग्रामीण राजस्थान

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की 'जनसेवा ही सर्वोपरि' की अवधारणा को साकार करते हुए प्रदेश...

पटना-इंदौर एक्सप्रेस में कछुओं की तस्करी

भोपाल रेल से प्रतिबंधित वन्यजीवों की तस्करी के एक गंभीर मामले में आरपीएफ ने पटना-इंदौर...