24.2 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeराज्यGoogle Maps ने फिर दिया धोखा... Bareilly में चलती कार नहर में...

Google Maps ने फिर दिया धोखा… Bareilly में चलती कार नहर में गिरी, 3 लोग थे सवार

Published on

बरेली ,

उत्तर प्रदेश के बरेली में गूगल मैप की वजह से एक और सड़क हादसा हो गया. गूगल मैप द्वारा दिखाए रास्ते पर चलते-चलते एक कार नहर में जा गिरी. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू कर दो लोगों को बाहर निकाला. एक शख्स पहले ही बाहर निकल आया था. उसी ने पुलिस को खबर दी. गनीमत रही कि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई. हालांकि, कार सवारों को काफी चोटें आई हैं.

दरअसल, पूरा मामला बरेली के इज्जत नगर थाना क्षेत्र का है, जहां आज सुबह 6 बजे एक कार कलापुर नहर में गिर गई. कार में सवार तीन लोग पीलीभीत जा रहे थे, तभी बरेली के कस्बा रिठौरा में उनके साथ हादसा हो गया. पीड़ितों ने दावा कि वे गूगल मैप के सहारे सफर कर रहे थे. उसी के बताए रास्ते को फॉलो कर रहे थे. इसी दौरान कार नहर में जा गिरी. नहर के अंदर पानी नहीं था.

बताया जा रहा है कि कलापुर नहर ने गांव बरकापुर तिराहा के पास सड़क का कटान कर दिया है. इस वजह से कार चालक को अंदाजा नहीं हुआ और उसकी गाड़ी नहर में पलट गई. हालांकि, कार में सवार तीन लोग बाल-बाल बच गए. बाद में क्रेन से कार को बाहर निकलवाया गया.

इस पूरे मामले में इज्जतनगर थाना प्रभारी ने बताया कि औरैया के रहने वाले दिव्यांशु सिंह अपनी कार से जीपीएस के सहारे से पीलीभीत जा रहे थे. इसी बीच मंगलवार की सुबह कलापुर नहर के पास गांव बरकापुर तिराहा सड़क का कटान होने की वजह से उनकी कार नहर में पलट गई. उक्त कार में तीन लोग सवार थे. शॉर्टकट के चक्कर में मूल रोड से इधर आ गए. फिलहाल, किसी को गंभीर चोट नहीं आई है. मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने क्रेन से कार को नहर से बाहर निकलवाया.

ब्रिज से गिर गई थी कार
मालूम हो कि 24 नवंबर को गूगल मैप पर गलत रास्ता दिखाने की वजह से बरेली-बदायूं मार्ग पर बने अधूरे ब्रिज पर दर्दनाक हादसा हुआ था. चलती कार ब्रिज से नीचे गिर गई थी, जिससे उसमें सवार तीन लोगों की मौत हो गई थी. इस घटना में पीडब्ल्यूडी की भी लापरवाही सामने आई. पुलिस ने गूगल मैप के क्षेत्रीय प्रबंधक को भी नोटिस जारी किया है.

Latest articles

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान का आधार : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान की...

विकसित भारत शिक्षा अधिनियम विधेयक-2025 पर सीएम भगवंत मान की आपत्ति, केंद्र से पुनर्विचार की मांग

चंडीगढ़। भगवंत मान ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र लिखकर प्रस्तावित ‘विकसित...

More like this