10.9 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeराज्यदरभंगा में थाने से सर्किल इंस्पेक्टर की सरकारी जीप चोरी, इस वजह...

दरभंगा में थाने से सर्किल इंस्पेक्टर की सरकारी जीप चोरी, इस वजह से छूट गया आरोपी

Published on

दरभंगा ,

बिहार के दरभंगा से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां एक युवक ने पुलिस की जीप को ही चुरा लिया. इस घटना के सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हड़ंकप मच गया. फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर को पहचानने का दावा कर उसे मानसिक रूप से कमजोर बता रही है. चोरी की यह घटना CCTV में भी कैद हो गई. CCTV के आधार पर चोर की पहचान गौरव कुमार के रूप में हुई.

बताया जा रहा है कि गौरव की मानसिक हालत ठीक नहीं है. DMCH अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है. इसके प्रमाण भी उसके परिजनों ने पुलिस को दिखाए. इससे पहले भी गौरव दो बार इस तरह की घटना को अंजाम दे चूका है. वो किसी के निजी वाहन को ले गया और 100, 200 मीटर की दूरी पर छोड़कर वापस लौट आया. मामले की सचाई जानकर पुलिस ने तत्काल गौरव झा के खिलाफ एक शिकायत दर्ज की और तुरंत ही उसे जमानत पर छोड़ दिया.

पुलिस परिसर में खड़ी जीप चुरा ले गया युवक
27 जून रात को हुई बिरौल सर्किल इंस्पेक्टर सुरेश राम की जीप कार्यालय परिसर में खड़ी थी. देर रात गौरव कुमार कार्यालय में आता है और बड़े आराम से इंस्पेक्टर के सरकारी पुलिस जीप लेकर फरार हो जाता है और पास के ही एक खेत में खड़ी कर देता है. ग्रामीणों ने देखा कि एक पुलिस की जीप खेत में खड़ी है. काफी देर तक जब कोई नहीं आता तो इसकी सूचना वो स्थानीय पुलिस को देते हैं.

आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जमानत पर छोड़ा
बिरौल अनुमंडल के SDPO मनीष चंद्र चौधरी ने बताया कि जीप ले कर भागने वाला युवक गौरव कुमार मानसिक रूप से कमजोर है उसका DMCH में इलाज चल रहा है. उसकी मेडिकल रिपोर्ट भी परिजनों ने दिखाई. गौरव इससे पहले भी दो बार ऐसी घटना को अंजाम दे चूका है. प्राथमिकी दर्ज करने के बाद आरोपी गौरव को थाने से जमानत दे कर छोड़ दिया.

 

Latest articles

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

इंदौर प्रेस क्लब में एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित

इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब में 1 मई 2026 को एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...