9.6 C
London
Sunday, December 14, 2025
Homeराज्य'बहराइच में सरकार ने सुनियोजित दंगा कराया', आप सांसद संजय सिंह ने...

‘बहराइच में सरकार ने सुनियोजित दंगा कराया’, आप सांसद संजय सिंह ने CM योगी पर उठाए सवाल

Published on

नई दिल्ली,

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ‘बटंगे तो कटंगे’ वाले बयान पर आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने प्रतिक्रिया दी है. संजय सिंह ने कहा, ‘ये (बीजेपी) जब-जब चुनाव में कमजोर होती है तो कभी बहराइच होता है, कभी अलीगढ़ होता है, कभी देवरिया होता है. लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद जो दलितों पिछड़ों की एकता और समरसता की मजबूती उत्तर प्रदेश में बनी थी, बहराइच में उसको तोड़ने के लिए सुनियोजित दंगा कराया गया.’ दरअसल, योगी आदित्यनाथ ने हरियाणा में विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान कहा था कि ‘बटंगे तो कटंगे’.

संजय सिंह ने आगे कहा, ‘बीजेपी बहुत ही खतरनाक पार्टी है, इसीलिए हम कहते हैं भाजपा आपको कोई भविष्य नहीं दे सकती है. यह दंगा फसाद कर सकते हैं, नफरत फैला सकते हैं, झगड़ा कर सकते हैं. इनका नाम ही भारतीय झगड़ा पार्टी है. ये ना नौजवानों को रोजगार दे सकते हैं.. ना किसानों को फसल का दाम दे सकते हैं… ना माताओं बहनों को महंगाई से राहत दे सकते हैं. यह पूरे देश को बर्बादी के रास्ते पर ले जाना चाहते हैं.’

संजय सिंह ने लगाए ये आरोप
आप सांसद ने कहा कि अब यूपी के लोगों को भी समझना होगा कि अमित शाह का बेटा तो दुबई के शेखों के साथ हजारों करोड़ का व्यापार कर रहा है, उसको बल्ला पकड़ना नहीं आता वह बीसीसीआई का अध्यक्ष बनकर घूम रहा है, और हमारे प्रदेश का नौजवान बेरोजगारी के कारण आत्महत्या कर रहा है.

उधर, उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में हुई हिंसा के 2 आरोपियों का एनकाउंटर हो गया है. आरोपी नेपाल भागने की फिराक में थे. घटना वाले दिन से पुलिस इनके पीछे लगी हुई थी. आज पुलिस को इनकी लोकेशन हाथ लगी, जिसके बाद इनको ट्रैक किया गया. जिन आरोपियों का एनकाउंटर हुआ उनके नाम सरफराज उर्फ रिंकू और फहीम हैं. ये दोनों मुख्य आरोपी अब्दुल हमीद के बेटे हैं.

Latest articles

पीएसयू की विरासत से निकले पावर ग्रिड के नए सीएमडी

भोपाल/हैदराबाद।पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया के नवनियुक्त अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी)  बुर्रा वामसी...

मैनिट चौराहे का होगा सौंदर्यीकरण, बाउंड्रीवाल भी बनेगी— निगम परिषद अध्यक्ष ने किया भूमिपूजन

भोपाल।शहर के मैनिट चौराहे का जल्द ही सौंदर्यीकरण होगा। यहां एक बाउंड्रीवाल भी बनाई...

मंत्री व महापौर ने किया नेत्र ज्योति यज्ञ का शुभारंभ

भोपाल।पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री कृष्णा गौर व महापौर मालती राय ने रविवार...

जंतर-मंतर पर ईपीएस-95 पेंशनभोगियों का बड़ा प्रदर्शन, न्यूनतम पेंशन 7,500 रुपये करने की मांग तेज

नई दिल्ली।निवृत्त मान कर्मचारी 1995 पेंशन समन्वय समिति के बैनर तले आज राजधानी दिल्ली...

More like this

सागर में नेशनल हाईवे 44 पर भीषण सड़क हादसा

सागर ।मध्यप्रदेश के सागर जिले में नेशनल हाईवे-44 पर मंगलवार की सुबह बड़ा हादसा...

राजस्थान के सीकर में दर्दनाक सड़क हादसा

राजस्थान ।राजस्थान के सीकर जिले में जयपुर–बीकानेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर देर रात दिल दहला...

खजुराहो में कैबिनेट बैठक : बुंदेलखंड विकास के लिए कई बड़े निर्णय

भोपाल ।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को खजुराहो के महाराजा छत्रसाल...