9.6 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराज्यनाबालिग पोते को दादा ने बर्थडे पर गिफ्ट की थी लग्जरी कार,...

नाबालिग पोते को दादा ने बर्थडे पर गिफ्ट की थी लग्जरी कार, पुणे कांड में बड़ा खुलासा

Published on

नई दिल्ली,

पुणे के पॉर्श कार हादसे को लेकर लगातार नए-नए खुलासे हो रहे हैं. जिस लग्जरी कार से दो युवा इंजीनियर अश्विनी कोष्टा और अनीश अवधिया की मौत हो गई थी, वह कार नाबालिग आरोपी को उसके दादा सुरेंद्र अग्रवाल ने गिफ्ट की थी. सुरेंद्र अग्रवाल के दोस्त अमन वाधवा ने  बताया कि सुरेंद्र ने 2 महीने पहले व्हाट्सएप ग्रुप पर लक्जरी कार की एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें कहा गया था कि यह उनके पोते के बर्थडे के लिए गिफ्ट है.

बता दें कि पोर्श कार हादसे के कारण सुरेंद्र अग्रवाल को उनके ड्राइवर गंगाराम को धमकी देने और उसे झूठा दावा करने के लिए मजबूर करने के आरोप में अरेस्ट किया गया कि हादसे के वक्त वह कार चला रहा था. कथित तौर पर गंगाराम को 2 दिन तक सुरेंद्र अग्रवाल ने अपने आवास पर रखा था.

पुणे के पुलिस कमिश्नर अमितेश कुमार ने कहा कि नाबालिग आरोपी ने जब पोर्श कार बाइक पर चढ़ाई, तब वह पूरे होश में था. जिसके चलते अश्विनी कोष्टा और अनीश अवधिया की तुरंत मौत हो गई. अमितेश कुमार ने खुलासा किया कि हादसे में नाबालिग के बजाय गंगाराम को फंसाने के लिए कहानी में हेरफेर करने की कोशिश की गई थी.

उन्होंने कहा कि पुलिस की जांच में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं. पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक गंगाराम का मोबाइल फोन गायब है और सुरेंद्र अग्रवाल के आवास के सीसीटीवी फुटेज के साथ छेड़छाड़ की गई है.

सुरेंद्र अग्रवाल को 28 मई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है. रिमांड सुनवाई के दौरान, अमन वाधवा ने सुरेंद्र अग्रवाल के परिवार के अनुरोध पर उन्हें नए कपड़े दिए. अमन वाधवा ने बताया किया कि वह सुरेंद्र अग्रवाल को एक कम्यूनिटी ग्रुप्स के माध्यम से पिछले 8 महीनों से जानता था.

अमन वाधवा ने बताया कि जब सुरेंद्र अग्रवाल हिरासत में थे, तो निपुण नाम के एक व्यक्ति ने उन्हें कपड़े सौंपने के लिए बुलाया था. इसके अलावा वह सुरेंद्र अग्रवाल के साथ पुणे क्राइम ब्रांच में गए थे, जब सुरेंद्र अग्रवाल का बेटा विशाल गिरफ्तारी से बच रहा था और सुरेंद्र अग्रवाल को पूछताछ के लिए बुलाया गया था.

Latest articles

शुभेंदु अधिकारी पीए हत्याकांड में बंगाल पुलिस ने बलिया के राज सिंह को किया गिरफ्तार, चुनाव लड़ चुका है आरोपी

बलिया। बलिया का नाम पश्चिम बंगाल के चर्चित शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक (पीए)...

मप्र में कहीं आंधी-बारिश तो कहीं पारा 45 डिग्री पार, लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम पूरी तरह दो हिस्सों में बंटा नजर आ रहा...

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...