13.6 C
London
Friday, May 15, 2026
Homeराज्यग्रेटर नोएडा के लॉ फर्स्ट ईयर के छात्र ने दी जान, अटेंडेंस...

ग्रेटर नोएडा के लॉ फर्स्ट ईयर के छात्र ने दी जान, अटेंडेंस कम होने से मिड टर्म नहीं दे पाया था आदित्य

Published on

ग्रेटर नोएडा:

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के नाॅलेज पार्क स्थित जिम्स इंस्टीट्यूट में पढ़ने वाले लाॅ फर्स्ट ईयर के छात्र आदित्य ने गुरुवार की दोपहर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। छात्र ने गाजियाबाद स्थित अपने घर पर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि छात्र की अटेंडेंस कम होने के कारण उसे मिड टर्म एग्जाम देने से रोक दिया गया था। इसके साथ ही उस पर लगातार स्वजन को बुलाने का दबाव बनाया जा रहा था। छात्र आदित्य की मौत के बाद से उसके दोस्त व स्वजन सदमे में है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, नॉलेज पार्क-3 स्थित जिम्स इंस्टीट्यूट के लॉ फर्स्ट ईयर के छात्र आदित्य ने गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे के आसपास गाजियाबाद स्थित अपने घर पर हाथ की नस काट कर अपनी जान दे दी। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद गाजियाबाद ही नहीं जिम्स इंस्टीट्यूट में भी चर्चा तेज हो गई। कहा जा रहा है कि छात्र की अटेंडेंस कम थी। इसकी वजह से उसको मिड टर्म एग्जाम देने से रोक दिया गया था।

इसके साथ ही दावा किया जा रहा है कि छात्र पर लगातार परिजन को बुलाने का दबाव बनाया जा रहा था। इन सब बातों से परेशान होकर वह मानसिक तनाव में आ गया था। वह इस तनाव को सहन नही कर सका और सुसाइड कर लिया।

सूत्रों ने दावा किया है कि आत्महत्या करने से पहले छात्र ने एक सुसाइड नोट लिखा है। सुसाइड खत में उसने दो लोगों के नाम भी लिखे है। दोनों काॅलेज में पढ़ाने वाले लोग है। पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है। छात्र गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन में परिवार के साथ रहता था।सूत्रों ने यह भी दावा किया है कि छात्र परीक्षा से डिबार्ड हो गया था। उसकी काॅलेज में अटेंडेंस कम थी। यह बात जब शिक्षक ने छात्र से कही तो उसने कहा कि मम्मी को बता दो, लेकिन पापा को मत बताना। इसी बीच शिक्षक ने छात्र के पिता को फोन कर काॅलेज बुला लिया। पिता इधर काॅलेज आए और उधर छात्र ने गाजियाबाद में अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।

Latest articles

हाईकोर्ट ने धार भोजशाला को माना मंदिर, हिंदू पक्ष की मांग मंजूर, मुस्लिम पक्ष फैसले के विरोध में जाएगा सुप्रीम कोर्ट

धार। भोजशाला मंदिर-कमाल मौला मस्जिद विवाद मामले में हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है।...

पेट्रोल-डीजल ₹3-3 महंगे हुए, नई कीमतें लागू, सीएनजी भी हुई महंगी

नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल 3-3 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया है। दिल्ली...

संस्कार सेना द्वारा ‘एक शाम माँ के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन; मातृ शक्ति और मेधावी छात्र होंगे सम्मानित

भोपाल। राष्ट्रीय संस्कार सेना के तत्वावधान में 'माता-पिता सम्मान संकल्प भारत यात्रा' की तीसरी...

दिल्ली में सीएम विष्णु देव साय ने गृहमंत्री अमित शाह को सौंपा बस्तर का विकास रोडमैप

रायपुर/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय...

More like this

दिल्ली में सीएम विष्णु देव साय ने गृहमंत्री अमित शाह को सौंपा बस्तर का विकास रोडमैप

रायपुर/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय...

जालोर: ग्रामीणों के बीच पहुंचे सीएम भजनलाल शर्मा, पंसेरी में सुबह की सैर कर जाना जनता का हाल

जालोर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को अपने जालोर दौरे के दौरान अपने सहज...

भारत पर नजर उठाई तो जो अब तक नहीं हुआ, वह होकर रहेगा : राजनाथ सिंह

राजस्थान। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार...