30.5 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeराज्यदूल्हे को ढाई करोड़, साली को जूता चुराई में मिले 11 लाख......

दूल्हे को ढाई करोड़, साली को जूता चुराई में मिले 11 लाख… मेरठ की शाही शादी का वीडियो वायरल

Published on

मेरठ ,

यूपी के मेरठ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. ये वीडियो एक शादी समारोह का है. दावा किया जा रहा है कि इस शादी में ‘दहेज’ के तौर पर 2 करोड़ 56 लाख रुपये दिए गए. बात सिर्फ यहीं खत्म नहीं हुई, बल्कि जूता चुराई और निकाह पढ़ाने की रस्म में भी जमकर पैसा बांटा गया.

फिलहाल, वायरल वीडियो इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है. साथ ही साथ इसको लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं. हालांकि, इस वीडियो की अभी तक पुष्टि नहीं हो पाई है. ना ही कोई आधिकारिक बयान सामने आया है.

बताया गया कि इस शादी समारोह का आयोजन मेरठ के दिल्ली-देहरादून हाइवे यानी NH-58 पर स्थित एक रिसॉर्ट में हुआ था. जहां सूटकेस में भर-भर कर रुपये लाए गए थे. दहेज के तौर पर करीब 2 करोड़ 56 लाख रुपये नगद दिए गए. वहीं, वैवाहिक कार्यक्रम में 11 लाख रुपये जूता चुराई की रस्म के नाम पर भी दिए गए. इतना ही नहीं निकाह पढ़ने वाले को भी 11 लाख रुपये मिले.

वीडियो चार दिन पहले का बताया जा रहा है, जहां एक बड़े रिसॉर्ट में मुस्लिम जोड़े की शादी का भव्य फ़ंक्शन आयोजित हुआ था. बारात गाजियाबाद से मेरठ आई थी. जिसमें दुल्हन पक्ष ने दूल्हे को इतनी मोटी रकम दी कि सबकी आंखें फटी रह गईं. वीडियो में सुनाई दे रहा है कि 2 करोड़ 56 लाख रुपये की रकम सूटकेसों में भरकर दी जा रही है. मौके पर मौजूद कुछ लोग लगातार इसका वीडियो भी बना रहे थे. इस दौरान 8 लाख रुपये एक धर्म स्थल के लिए भी दिए गए.

फिलहाल, इस शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. कुछ लोग ऐसी रस्म के लिए इस शादी समारोह को समाज के लिए गलत बता रहे हैं. वहीं, कुछ लोगों का कहना है कि शादी-विवाह निजी और दोन परिवारों का मामला है.

Latest articles

मध्य प्रदेश में 52% कम बारिश, मानसून की देरी से आधा सूखा जून, 4 जिलों में लू, 30 में बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक में हो रही देरी का असर बारिश...

भाजपा संगठन में बड़ा बदलाव, प्रदेश कार्यसमिति और स्थायी आमंत्रित सदस्यों की घोषणा

भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा से बड़ी खबर सामने आ रही है। पार्टी ने प्रदेश...

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

More like this

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान का आधार : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान की...

विकसित भारत शिक्षा अधिनियम विधेयक-2025 पर सीएम भगवंत मान की आपत्ति, केंद्र से पुनर्विचार की मांग

चंडीगढ़। भगवंत मान ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र लिखकर प्रस्तावित ‘विकसित...